Title- इस बैंक पर साइबर हमला, सेवाएं ठप, ग्राहकों में मचा हड़कंप!

इस बैंक पर साइबर हमला, सेवाएं ठप, ग्राहकों में मचा हड़कंप!

6 mins read
884 views
June 17, 2025

देश के बड़े Bank Sepah पर एक गंभीर साइबर हमला हुआ है। इस हमले के बाद बैंकिंग सेवाओं में बाधाएं आ गई हैं और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Iranian Bank Hacked: ईरान की सरकारी एजेंसी ने जानकारी दी है कि देश के बड़े Bank Sepah पर एक गंभीर साइबर हमला हुआ है। इस हमले के बाद बैंकिंग सेवाओं में बाधाएं आ गई हैं और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इजरायल से जुड़े हैकर्स पर शक 

यह साइबर हमला तब सामने आया जब इजरायल से जुड़े एक हैकर ग्रुप ने Bank Sepah के सिस्टम में सेंध लगाने का दावा किया है। ग्रुप ने दावा किया है कि उन्होंने बैंक के डाटा और सिस्टम को हैक कर लिया है। इस दावे के बाद बैंक के कामकाज में रुकावट आ गई। 

कस्टमर की सेवाएं प्रभावित 

रिपोर्ट के अनुसार, Bank Sepah के ग्राहक कई जरूरी सेवाओं जैसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैलेंस चेक और ATM से पैसे निकालने जैसी सुविधाओं का यूज नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या सिर्फ बैंक तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि देश के कुछ गैस स्टेशन भी इससे प्रभावित हुए हैं क्योंकि वह ट्रांजेक्शन के लिए इसी बैंक की सेवाओं पर निर्भर हैं। 

ईरानी सरकार का बयान 

ईरान के केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल सभी बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और कस्टमर को सेवा देने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि बैंक पर साइबर अटैक के कारण सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं। हालांकि, फार्स की रिपोर्ट इसके विपरीत स्थिति को दिखा रही है। 

साइबर हमले के बढ़ते खतरे 

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बहुत ज्यादा है। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसे साइबर हमले न केवल आर्थिक नुकसान करते हैं, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं। पिछले कुछ महीनों में Bank Sepah पर कई साइबर हमले हो चुके हैं, जिनमें संवेदनशील डेटा लीक होने की खबरें भी आई थीं। 

जरूरत है साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की 

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का मानना है कि ईरान सरकार को अब अपनी साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करना चाहिए। ऐसे हमलों से निपटने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी, ट्रेन्ड स्टाफ और मजबूत निगरानी तंत्र की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में देश की वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में न पड़े। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Title- अर्जेंटीना ने HTX क्रिप्टो एक्सचेंज को देशभर में किया बैन
Previous Story

अर्जेंटीना ने HTX क्रिप्टो एक्सचेंज को देशभर में किया बैन

ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए भारत में लॉन्च हुआ 'Safety Charter'
Next Story

ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए भारत में लॉन्च हुआ ‘Safety Charter’

Latest from Cybersecurity

Don't Miss