ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए भारत में लॉन्च हुआ 'Safety Charter'

ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए भारत में लॉन्च हुआ ‘Safety Charter’

6 mins read
1.4K views
June 17, 2025

Google अब 20 मिलियन डॉलर का निवेश करके भारत और एशिया के दूसरे हिस्सों में साइबर क्लिनिक खोलने जा रहा है। 

Safety Charter Launched: भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। लोग हर काम करने के लिए अब इंटरनेट पर डिपेंड हो चुके हैं, लेकिन इसके साथ-साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। इसी को देखते हुए Google ने भारत में लोगों की डिजिटल सुरक्षा के लिए एक नया और बड़ा कदम उठाया है। 

क्या है Safety Charter? 

Google ने ‘Safer with Google India Summit’ में Safety Charter नाम की स्कीम शुरु की। इसका मकसद भारत को एक डिजिटल रूप से सुरक्षित देश बनाना है। Google का कहना है कि जब तक लोग इंटरनेट पर सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे, तब तक डिजिटल भरोसा नहीं बन पाएगा। 

AI तकनीक से पकड़े जाएंगे फ्रॉड 

Google India की कंट्री मैनेजर ने बताया कि कंपनी एक ऐसे AI सिस्टम पर काम कर रही है, जो नई तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी को खुद पहचान सकेगा। यानी ऐसे फ्रॉड भी पकड़े जाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए हों। इस योजना के तीन मुख्य उद्देश्य हैं:- 

  • लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाना 
  • सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं की साइबर सुरक्षा को मजबूत करना 
  • AI तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना 

क्या है Digiwatch? 

Google की एक पहल Digiwatch पहले से ही काम कर रही है। इसके जरिए अब तक 177 मिलियन भारतीयों को ऑनलाइन ठगी से बचाने में मदद मिली है। Google Play Protect ने 6 करोड़ खतरनाक ऐप्स को इंस्टॉल होने से रोका है। Google Pay ने 2024 में अकेले 13,000 करोड़ रुपये की फ्रॉड रोकने में मदद की। वहीं, 4.1 करोड़ बार ट्रांजैक्शन से पहले ही अलर्ट भेजकर लोगों को बचाया गया 

साइबर क्लिनिक खोलने की योजना 

Google अब 20 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर भारत और एशिया के दूसरे हिस्सों में साइबर क्लिनिक खोलने जा रहा है। ये क्लिनिक आम लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी देंगे। Google , IIT मद्रास के साथ मिलकर क्वांटम तकनीक पर रिसर्च कर रहा है। इसके साथ ही देशभर की यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर छात्रों और छोटे कारोबारियों को साइबर सिक्योरिटी की ट्रेनिंग देने की योजना भी शुरू की गई है। 

AI बना सुरक्षा का नया हथियार 

Google की सिक्योरिटी इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि AI अब सिर्फ एक तकनीक नहीं बल्कि एक सुरक्षा हथियार बन गया है। पहले हम तब प्रतिक्रिया देते थे, जब हमला हो चुका होता था, लेकिन अब AI की मदद से पहले से ही संभावित खतरे को समझा जा सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss