Title- अर्जेंटीना ने HTX क्रिप्टो एक्सचेंज को देशभर में किया बैन

अर्जेंटीना ने HTX क्रिप्टो एक्सचेंज को देशभर में किया बैन

5 mins read
1.1K views
June 17, 2025

यह मामला वैश्विक Crypto कंपनियों के लिए एक चेतावनी है कि यदि वे स्थानीय कानूनों का पालन नहीं करेंगी, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 

HTX Crypto Exchange: अर्जेंटीना की सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए देशभर में फेमस Crypto Exchange HTX की पहुंच को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। यह फैसला साइबर अपराध से जुड़ी जांच के चलते लिया गया है, जिसमें HTX पर सहयोग न करने का आरोप है। 

क्या है पूरा मामला? 

यह पूरा मामला Pig Butchering Scheme नाम की ठगी से जुड़ा है, जिसमें 2022 में एक यूजर से करीब 13,000 डॉलर की ठगी की गई थी। पीड़ित को धोखे से Crypto Wallet में पैसे भेजने को मजबूर किया गया था। जांच में पाया गया कि वह वॉलेट HTX से जुड़ा हुआ था। 

इस मामले की जांच अर्जेंटीना के San Isidro इलाके की एक साइबर क्राइम यूनिट द्वारा की जा रही थी। जांच अधिकारियों ने HTX से उस वॉलेट के मालिक की पहचान से जुड़ा डेटा मांगा था, लेकिन एक्सचेंज ने यह जानकारी देने से मना कर दिया। 

क्यों लिया गया ये फैसला? 

HTX एक्सचेंज न तो अर्जेंटीना में रजिस्टर्ड है और न ही उसने देश के सेक्योरिटी रेगुलेटर के पास VASP के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा HTX ने अर्जेंटीना की जस्टिस सिस्टम से पहले भी इस तरह के पहचान संबंधित अनुरोधों को यह कहकर खारिज कर दिया था कि इसे केवल सेशेल्स की संस्थाओं के जरिए ही किया जा सकता है। 

क्या बोले सरकारी अधिकारी? 

इस जांच की अगुवाई कर रहे प्रोसेक्यूटर अलेजांद्रो मूसो  ने कहा कि, HTX की जानकारी न देने की जिद और अनरजिस्टर्ड ऑपरेशन से Crypto Sector में ट्रांसपेरेंसी की कमी पैदा होती है। इस कदम से इन्वेस्टरों और पीड़ितों दोनों को न्याय मिलने की संभावना बढ़ेगी। 

आम यूजर्स के लिए क्या है असर? 

इस फैसले के बाद HTX के हजारों अर्जेंटीनी यूजर्स अपने खातों तक आधिकारिक रूप से पहुंच नहीं बना सकेंगे। हालांकि, उनके फंड्स जब्त नहीं किए गए हैं, लेकिन एक्सचेंज तक पहुंच बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Title- यूजर्स के Instagram अकाउंट्स हो रहे बैन, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?
Previous Story

यूजर्स के Instagram अकाउंट्स हो रहे बैन, कहीं आप भी तो नहीं शामिल?

Title- इस बैंक पर साइबर हमला, सेवाएं ठप, ग्राहकों में मचा हड़कंप!
Next Story

इस बैंक पर साइबर हमला, सेवाएं ठप, ग्राहकों में मचा हड़कंप!

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss