Threat Intelligence Team

India-Pakistan War: Google का खुलासा! इस मालवेयर से हो रही सीक्रेट जासूसी

5 mins read
1.6K views
May 9, 2025

साइबर सुरक्षा के जानकारों का कहना है कि LOSTKEYS जैसे मालवेयर यह दिखाते हैं कि अब राज्य समर्थित हैकिंग ग्रुप पहले से ज्यादा ताकतवर और स्मार्ट हो गए हैं।

LOSTKEYS Malware: Google ने एक खतरनाक साइबर हमला करने वाले मालवेयर का पता लगाया है, जिसका नाम LOSTKEYS है। यह मालवेयर रूस से जुड़े एक हैकर ग्रुप Cold River द्वारा बनाया गया है, जिसे रूस की खुफिया एजेंसी FSB से जोड़ा जा रहा है। इस बारे में जानकारी Google की Threat Intelligence Team और Reuters की रिपोर्ट में सामने आई है।

 

कैसे काम करता है LOSTKEYS मालवेयर?

Google के एक रिसर्चर के मुताबिक, LOSTKEYS मालवेयर बहुत ही चालाक और खतरनाक है। यह कंप्यूटर में घुसकर जरूरी फाइलें चुरा सकता है और सिस्टम से जुड़ी अहम जानकारी चुपचाप हैकरों तक भेज सकता है। इससे आपकी प्राइवेट और सेंसेटिव इन्फोर्मेशन पर बड़ा खतरा बन सकता है।

Cold River हैकर ग्रुप कौन है?

Cold River एक ऐसा हैकर ग्रुप है, जो पहले भी कई बार पश्चिमी देशों की सरकारों, सेना से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय इंस्टीट्यूट पर साइबर हमले कर चुका है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस ग्रुप का मकसद रूस के लिए जासूसी करना और जरूरी जानकारिया जुटाना है।

Google की रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच Cold River ने कई पश्चिमी देशों के मौजूदा और पूर्व सलाहकारों को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा पत्रकारों, NGO और थिंक टैंक्स को भी इस ग्रुप ने टारगेट किया।

 

पहले भी कर चुका है बड़े साइबर हमले

Cold River नाम का यह हैकर ग्रुप पहले भी कई खतरनाक साइबर हमलों के लिए सुर्खियों में रह चुका है। 2022 में इस पर अमेरिका की तीन परमाणु रिसर्च लैब्स को निशाना बनाने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, इसके कुछ समय बाद ब्रिटेन के पूर्व खुफिया प्रमुख सर रिचर्ड डियरलव की प्राइवेट ईमेल्स भी लीक कर दी गई थीं। इन ईमेल्स में कई ऐसे लोग शामिल थे जो ब्रेक्सिट का समर्थन करते थे।

साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं

साइबर सुरक्षा के जानकारों का कहना है कि LOSTKEYS जैसे मालवेयर यह दिखाते हैं कि अब राज्य समर्थित हैकिंग ग्रुप पहले से ज्यादा ताकतवर और स्मार्ट हो गए हैं। ऐसे हमले अब और ज़्यादा गंभीर होते जा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Pixel 8 camera
Previous Story

Google Pixel 8 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें फीचर्स

Markaz Subhan Allah Bahawalpur
Next Story

Operation Sindoor: सैटेलाइट फोटो में देखें आतंक के ठिकानों का विनाश

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss