iPhone 17 Discount: Apple India के प्रोडक्ट्स पर भारत में आमतौर पर बड़े डिस्काउंट कम देखने को मिलते हैं, लेकिन मई में Croma और Flipkart दोनों iPhone 17 पर शानदार ऑफर दे रहा है। इसी वजह से iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
iPhone 17 डिस्काउंट पर Croma और Flipkart दोनों दे रहे शानदार ऑफर, जानें कहां मिल रही सबसे बेहतर डील और बचत।
Croma का Everything Apple Sale
Croma ने अपना ‘Everything Apple Sale’ शुरू किया है, जो 1 मई से 16 मई तक ऑनलाइन और स्टोर्स दोनों जगह चलेगा। इस सेल में iPhone 17 (256GB) पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। फोन की असली कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सभी ऑफर्स मिलाकर इसकी कीमत करीब 48,742 रुपये तक पहुंच सकती है।
यह डिस्काउंट कई ऑफर्स को जोड़कर दिया जा रहा है। इसमें पुराने फोन के बदले 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, लगभग 1,658 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक शामिल है। सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, इस सेल में पुराने iPhone मॉडल, MacBook, iPad, AirPods और Apple Watch पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं।
READ MORE: MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil
Flipkart Summer Sale में क्या खास?
Flipkart की Summer Sale 9 मई से शुरू हो रही है। कुछ चुनिंदा यूजर्स को 8 मई से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा। Flipkart पर iPhone 17 (256GB) की कीमत करीब 71,999 रुपये रखी जा सकती है। इसके अलावा बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI ऑप्शन से कीमत और कम हो सकती है। Flipkart की सेल में भी Apple के कई दूसरे प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा।
READ MORE: Apple लाएगा पहला टचस्क्रीन MacBook Pro, 2026 में होगा लॉन्च
कौन सी डील बेहतर?
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है, तो आपको Croma की डील ज्यादा फायदे वाली लग सकती है। वहीं, सीधे कम कीमत और ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करने वालों के लिए Flipkart अच्छा विकल्प हो सकता है। दोनों कंपनियां इस समय भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि मई का महीना बड़े सेल ऑफर्स के लिए काफी अहम माना जाता है।
