OnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कैसा मिलेगा बैटरी, कैमरा औऱ स्टोरेज

OnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कैसा मिलेगा बैटरी, कैमरा औऱ स्टोरेज

4 mins read
13 views
September 28, 2026

OnePlus 16 Launch Date : OnePlus 16 को 12 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। फोन में बैटरी, कैमरा और चिपसेट के साथ गेमिंग पर भी बड़ा फोकस दिखेगा। Oppo की सिस्टर कंपनी OnePlus ने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी के प्रेसिडेंट ने गेमिंग कॉन्फ्रेंस में भी फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की। नए फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 185fps गेमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी होगा। गेमिंग के लिए खास हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सिस्टम दिया जाएगा।

OnePlus 16 की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, जानें बैटरी, कैमरा, RAM जैसे फीचर्स की पूरी जानकारी।

OnePlus 16 में 200MP कैमरा

OnePlus पहले ही कैमरा सेटअप की जानकारी दे चुका है। फोन में 200MP मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड किया है।

READ MORE : Samsung, OnePlus, OPPO ला रहे नए फोन, किसे चुनेंगे आप?

9000mAh बैटरी और 16GB RAM

OnePlus 16 में 9,000mAh बैटरी मिलने की रिपोर्ट है। फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का विकल्प मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

READ MORE : OnePlus की विदाई की चर्चा तेज, भारत में बढ़ी यूजर्स की बेचैनी

Snapdragon चिप और 53.8 लाख AnTuTu स्कोर

AnTuTu पर फोन को 5.38 मिलियन यानी 53.8 लाख का स्कोर मिला है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। फोन Android 17 आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है। हालांकि, इन फीचर्स में से कुछ अभी रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। OnePlus 16 का चीन लॉन्च 12 अक्टूबर को होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक फोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और गेमिंग-केंद्रित फीचर्स मिलेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss