सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के 6 लाख करोड़ घटे

सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के 6 लाख करोड़ घटे

7 mins read
10 views
September 28, 2026

Share Market Crash : सोमवार के कारोबार में शेयर मार्केट में भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 900 अंक से ज्यादा टूटकर 73,000 के नीचे चला गया। निफ्टी भी 250 अंक से ज्यादा गिरकर 22,900 के नीचे फिसल गया। अभी बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। US-ईरान शांति वार्ता में गतिरोध, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Share Market Crash: आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, जानिए तेल की बढ़ती कीमत, FII बिकवाली और US-ईरान तनाव का बाजार पर असर।

शेयर मार्केट में गिरावट की बड़ी वजह कच्चा तेल

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में करीब 2% की तेजी आई और कीमत लगभग 106.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इससे महंगाई पर दबाव बढ़ने का खतरा है। कंपनियों की लागत और मुनाफे पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसी वजह से निवेशक अभी सतर्क नजर आ रहे हैं।

शेयर मार्केट पर US-ईरान तनाव का असर

भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार का माहौल बिगाड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने और लड़ाई खत्म करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं, ईरान ने रविवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ विवाद सुलझाने का रास्ता कूटनीति ही है। इस तनाव के चलते तेल बाजार और वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

READ MORE : स्टार्टअप फंडिंग में बेंगलुरु सबसे आगे, जुटाए 4.4 अरब डॉलर

FII की बिकवाली से दबाव और बढ़ा

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने शुक्रवार को लगातार दूसरे सत्र में बिकवाली की। उन्होंने भारतीय शेयरों से 3,696 करोड़ निकाले। इसी बीच अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेज उछाल आया। US 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 5.2% के पार पहुंच गई, जो 2004 के बाद सबसे ऊंचा स्तर बताया गया। 30 साल की यील्ड 5.5% और 2 साल की यील्ड 4.9% के ऊपर चली गई।

READ MORE : NSE शेयरों की धमाकेदार एंट्री, टॉप 10 कंपनियों में शामिल

निवेशकों के 6 लाख करोड़ स्वाहा

शुरुआती गिरावट से BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 6 लाख करोड़ घट गया। यह लगभग 476 लाख करोड़ रह गया। रुपया भी शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 95.89 पर आ गया। बाजार में अब 96 के स्तर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। आज शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे तेल की तेजी, US-ईरान तनाव, FII बिकवाली और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल प्रमुख वजहें हैं। इन सभी संकेतों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

DISCLAIMER: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। शेयरों की कीमत कभी बढ़ सकती है और कभी गिर सकती है। निवेश करने से पहले खुद जानकारी जांचें और जरूरत हो तो वित्तीय सलाहकार की सलाह लें। यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है, इसे निवेश की सलाह न समझें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss