OnePlus N Series Budget Phone Launch

OnePlus N6x लॉन्च, 20 हजार से कम होगी कीमत?

5 mins read
86 views
July 27, 2026

OnePlus N Series: क्या आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं? OnePlus जल्द भारतीय बाजार में इसका जवाब लेकर आ रहा है। कंपनी 31 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले फोन की 7000mAh बैटरी और बैकअप की जानकारी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट में इसकी संभावित कीमत 19,990 बताई गई है।

OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को लॉन्च, जानिए 7000mAh बैटरी, 2.5 दिन के बैकअप, संभावित कीमत और खास फीचर्स की पूरी जानकारी।

OnePlus N6x में मिलेगी 7000mAh बैटरी

OnePlus ने अपनी आधिकारिक माइक्रोसाइट पर पुष्टि की है कि OnePlus N6x में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकता है। कंपनी के अनुसार, एक चार्ज में फोन पर 20.56 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है। वहीं, म्यूजिक सुनने का समय 133.56 घंटे तक बताया गया है। सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए 25.04 घंटे और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 11.26 घंटे तक का बैकअप मिलने का दावा है।

31 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6x

OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद फोन Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे Burgundy Red और Ice Blue रंगों में पेश करेगी। हालांकि, फोन की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 19,990 हो सकती है।

READ MORE: Samsung, OnePlus, OPPO ला रहे नए फोन, किसे चुनेंगे आप?

डिजाइन में मिलेगा अलग लुक, 3.5mm जैक भी

सामने आए टीजर के मुताबिक, OnePlus N6x में फ्लैट रियर पैनल मिलेगा। इसके पीछे अलग तरह का टेक्सचर दिया गया है। ऊपर बाईं तरफ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इस मॉड्यूल में एक कैमरा सेंसर और एक अन्य कटआउट दिया गया है। इसे सेकेंडरी लाइट सेंसर माना जा रहा है। फोन के ऊपर 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा। दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे।

READ MORE: OnePlus Ace 7 के फीचर्स LEAK, फैंस की बढ़ी उत्सुकता

OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी और कंपनी का दावा किया गया 2.5 दिन का बैकअप है। अब नजर 31 जुलाई के लॉन्च पर है, जब इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss