Flipkart Early Bird Sale 2026: 8 हजार में 6000mAh बैटरी वाला फोन

Flipkart Early Bird Sale 2026: 8 हजार में 6000mAh बैटरी वाला फोन

4 mins read
11 views
September 25, 2026

Flipkart Early Bird Sale 2026: Flipkart Early Bird Sale की Big Billion Days से पहले शुरू हुई इस सेल में देसी ब्रांड Boltt Evo 4G की कीमत कम हुई है। सेल 24 सितंबर रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है। Boltt ने Evo 4G को हाल ही में 10,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब Flipkart Early Bird Sale में इसका शुरुआती मॉडल 9,999 में लिस्ट है। इसके ऊपर 1,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 8,999 हो जाती है। इसका टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB है, जिसकी कीमत 11,999 है। फोन पांच रंगों में Sky Blue, Midnight Black, Lavender Bloom, Berry Red और Arctic White आता है।

Boltt Evo 4G पर Flipkart ने बड़ा ऑफर, 1 हजार डिस्काउंट के बाद ये फोन कीतने में मिलेगा।

Boltt Evo 4G के फीचर्स भी जानें

Boltt Evo में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Google Gemini पर आधारित AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें Circle-to-Search और AI Night Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं। प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।

READ MORE : क्या सस्ते होंगे स्मार्टफोन? सरकार जल्द दे सकती बड़ी राहत

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Boltt Evo में 6000mAh बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 50MP मुख्य कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है।

READ MORE : AI अब खास फीचर नहीं, स्मार्टफोन खरीदने की नई जरूरत बना

अभी खरीदने से पहले ऑफर समझें

Flipkart की Early Bird Sale Big Billion Days फेस्टिव सीजन सेल से पहले शुरू हुई है। Boltt Evo 4G की शुरुआती कीमत इस दौरान 8,999 तक पहुंच रही है। खरीदारी से पहले Flipkart पर लागू डिस्काउंट और उपलब्ध वेरिएंट की कीमत जरूर जांच लें। ऑफर की उपलब्धता सेल के नियमों और स्टॉक पर निर्भर कर सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss