iQOO Neo 12 के फीचर्स लीक, मिलेगा शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

iQOO Neo 12 के फीचर्स लीक, मिलेगा शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

7 mins read
2 views
November 25, 2026

iQOO Neo 12 : स्मार्टफोन ब्रांड iQOO इस महीने अक्टूबर में चीन में अपना नया फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसके साथ iQOO Pad Pro Mini टैबलेट भी पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस पसंद करने वाले लोगों के लिए लाया जा रहा है।

iQOO Neo 12 के फीचर्स लीक: मिलेगा 185Hz डिस्प्ले और दमदार Snapdragon प्रोसेसर

iQOO Neo 12 में मिलेगा 185Hz डिस्प्ले

कंपनी ने Weibo पर शेयर किए गए टीजर में फोन का फ्रंट डिजाइन दिखाया है। इसमें फ्लैट स्क्रीन, पतले बेजल और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में पंच-होल दिया गया है। इससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलेगी और गेम खेलने के साथ वीडियो देखने का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। iQOO Neo 12 में 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलेगी। इसका रिफ्रेश रेट 185Hz होगा। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिख सकते हैं। गेम खेलने के दौरान भी बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। फोन में चीन की कंपनी Visionox का डिस्प्ले पैनल होगा। इसमें pTSF लाइट तकनीक और खास चमकदार सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे रंग ज्यादा सटीक दिखेंगे और बिजली की खपत कम करने में मदद मिलेगी।

Snapdragon प्रोसेसर और कूलिंग फैन

iQOO ने पुष्टि की है कि फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ Q3 गेमिंग चिप भी दी जाएगी, जो गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। फोन में बिल्ट-इन कूलिंग फैन और Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। यह सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने या ज्यादा इस्तेमाल करने पर फोन की गर्मी कम रखने में मदद करेगा। इन फीचर्स के साथ कंपनी गेमिंग और एक साथ कई काम करने वाले यूजर्स को बेहतर अनुभव देना चाहती है।

READ MORE : भारत में Apple की बंपर कमाई, बिक्री ने चौंकाया

9,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद

फोन की बैटरी और सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक के मुताबिक, इसमें 9,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसमें 16GB तक रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की भी चर्चा है। कंपनी ने अभी इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। फोन की कीमत और लॉन्च की सही तारीख का खुलासा भी अभी नहीं हुआ है।

READ MORE : नया लैपटॉप खरीदना है? बेस्ट है ये 5 मॉडल

iQOO Neo 12 और Neo 11 में क्या होगा नया?

पिछले साल आए iQOO Neo 11 में 6.82 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले था, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक था। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 1/1.56 इंच सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया था। फोन में 7,500mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी थी। अगर Neo 12 से जुड़ी लीक सही साबित होती हैं, तो नए फोन में पहले से बड़ी बैटरी, ज्यादा रिफ्रेश रेट और नया प्रोसेसर मिलेगा। इससे गेमिंग और रोजाना के इस्तेमाल में बेहतर अनुभव मिल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss