Motorola Foldable Phone: Motorola जल्द ही अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Motorola Razr Fold है। कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है और इसके प्री-ऑर्डर, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आ चुकी है। यह फोन सीधे तौर पर Samsung के फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देगा।
Motorola जल्द अपना नया फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च करने वाली है, जिसमें बड़ी बैटरी, पावरफुल कैमरा और शानदार डिस्प्ले फीचर्स मिलेंगे।
प्री-ऑर्डर और लॉन्च टाइमलाइन
Motorola UK वेबसाइट के अनुसार, इस फोन का प्री-ऑर्डर 3 मई तक चलेगा और इसकी सेल 6 मई से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन प्री-ऑर्डर खत्म होने की तारीख को देखते हुए माना जा रहा है कि इसे 3 मई के आसपास ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।
कीमत और लॉन्च ऑफर
यह फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत Euro 1,799 रखी गई है। लॉन्च ऑफर में कंपनी Euro 220 का डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद इसकी कीमत घटकर Euro 1579 हो जाती है। इसके साथ Motorola Pen Ultra भी मिलेगा। साथ ही Moto Watch और Moto Buds Look ईयरफोन फ्री दिए जा रहे हैं। यह फोन Penaton Lily White और Penaton Blackened Blue कलर में उपलब्ध होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स
इस फोन को MWC 2026 में शोकेस किया गया था। यह Android 16 पर आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसका मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 8.1 इंच का है, जो LTPO pOLED टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोल्डेबल स्क्रीन के अंदर साइड पंच-होल डिजाइन मिलता है, जबकि कवर स्क्रीन में सेंटर पंच-होल कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर और बैटरी
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह इसे फोल्डेबल कैटेगरी में काफी पावरफुल बनाता है।
READ MORE: Selfie Mirror के साथ Realme 16 5G लॉन्च, जानें फीचर्स
कैमरा सेटअप
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, कवर डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा भी दिया गया है।
READ MORE: इस तारीख को लॉन्च होगी Android 16, देख लें सभी डेट्स
क्या है खास बात?
Motorola Razr Fold अपने स्लिम डिजाइन, बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा सिस्टम के साथ फोल्डेबल फोन मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसका मुकाबला सीधे Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स से होगा।
