Android 16

इस तारीख को लॉन्च होगी Android 16, देख लें सभी डेट्स

3 mins read
1K views
January 20, 2025

Android 16 अपने नए फीचर्स के कारण पहले से ही सुर्खियों में है। इसमें कई नए अपडेट और सुधार शामिल हो सकते हैं।

Android 16: 2024 में Android 15 लॉन्च करने के बाद Google अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। Android16 का पहला Beta वर्जन इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। संकेत मिले हैं कि कंपनी फरवरी और मार्च में Beta का दूसरा और तीसरा वर्जन भी पेश कर सकती है।

इन डेट्स पर Beta वर्जन होगी लॉन्च

Google ने Android Gerrit में एक टिप्पणी के माध्यम से आगामी Beta वर्जन की रिलीज तिथियों का संकेत दिया है।

  • Beta 1: 22 जनवरी, 2025
  • Beta 2: 19 फरवरी, 2025
  • Beta 3: 12 मार्च, 2025

लीक के अनुसार, Android 16 को मार्च के मध्य तक स्टेबल अपडेट मिल सकता है, जिसके बाद Beta 4 अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है। अगर ये सभी काम योजना के अनुसार होता है, तो Android 16 का स्टेबल वर्जन Q2 के अंत तक रिलीज हो सकता है।

Android 16 क्या उम्मीदें

Android 16 अपने नए फीचर्स के कारण पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोर रहा है। लीक के अनुसार, इसमें कई नए अपडेट और सुधार शामिल हो सकते हैं।

  • रेवैंप्ड वॉल्यूम कंट्रोल्स: नई और आसान वॉल्यूम नियंत्रण सेटिंग।
  • शार्पर UI: बेहतर और अधिक आकर्षक यूजर इंटरफेस।
  • एन्हांस्ड एक्सेसिबिलिटी: उपयोगकर्ताओं के लिए आसान और बेहतर अनुभव।
  • स्वास्थ्य रिकॉर्ड का एकीकरण: स्वास्थ्य डेटा को संग्रहीत और प्रबंधित करने के लिए नई सुविधा।
  • एडैप्टिव रिफ्रेश रेट: बेहतर स्क्रीन प्रदर्शन और सहज अनुभव।
  • सुरक्षा और गोपनीयता: सुरक्षा में सुधार और डेटा की बेहतर सुरक्षा।
  • बेहतर बैटरी प्रदर्शन: बैटरी की खपत को कम करने के लिए नई तकनीक।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

RBI
Previous Story

RBI: सिर्फ इन दो नंबरों से आएंगे आपके पास बैंकिंग कॉल

smartphone
Next Story

रात में फोन चलाने के नुकसान जान दंग रह जाएंगे

Latest from Gadgets

Don't Miss