motorola edge 70 pro india launch

Motorola Edge 70 Pro, 5G भारत में लॉन्च! जानें खूबियां…

5 mins read
6 views
April 23, 2026

Motorola Edge 70 Pro launch: Motorola Edge 70 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन कंपनी की Edge सीरीज का लेटेस्ट और प्रीमियम मॉडल है। इसे खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस और पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 38999 रूपए रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 12GB RAM वाला वेरिएंट 41,999 रूपए में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक छूट और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

5G स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola का नया धमाका, Edge 70 Pro में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स..तो देर किस बात की जान लिजिए पूरा बात यहां।

बड़ा डिस्प्ले, पॉवरफुल प्रोसेसर और डिजाइन  

फोन में 6.8 इंच का सुपर एचडी HD AMOLE डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और बेहद ब्राइट आउटपुट के साथ आता है। डिस्प्ले को SGS सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है और विजुअल क्वालिटी बेहतर मिलती है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। यह हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

READ MORE- iPhone यूजर्स को तोहफा, बिना इंटरनेट कर सकेंगे ये दो काम

कैमरा सेटअप में बड़ा अपग्रेड

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य सेंसर 50MP Sony LYT-710 है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड और एक अन्य सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 8500 एमएएच की बैटरी। साथ इसके साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। इसकी सबसे बडी खासियत है। वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे गेमिंग या हेवी यूज में फोन गर्म नहीं होता।

READ MORE-  DSLR जैसी फोटोग्राफी, दमदार बैटरी वाला Huawei Pura 90 Pro लॉन्च!

IP68 और सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलेगा

यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित है। साथ ही इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी 3 साल तक अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं 5G कनेक्टिविटी और एडवांस नेटवर्क फीचर्स को सपोर्ट करता है।

यह मॉडल गेमर्स और कैमरा लवर्स के लिए खास हो सकता है। आनेवाले दिनों में तय हो जाएगा कि मार्केट में इस नए मोबाइल की क्या स्थिति है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

air cooler buying guide and tips
Previous Story

कूलर खरीदने से पहले ये जानना जरूरी है, वरना हो सकता है नुकसान

Youth movie Netflix trending
Next Story

6 करोड़ की फिल्म बनी OTT की किंग, ‘Youth’ ने सबको छोड़ा पीछे

Latest from Gadgets

Don't Miss