ASUS Zenbook 14 भारत में लॉन्च: Intel, AMD और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेगी नई पसंद।
ASUS Zenbook 14: ASUS ने भारत में अपनी नई Zenbook 14 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी Intel, AMD और Snapdragon तीनों प्रोसेसर के विकल्प लेकर आई है। इसकी शुरुआती कीमत 1,36,990 है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 1,67,990 तक जाती है। कंपनी ने इसके साथ नया ZenMouse MD202 भी पेश किया है।
इतनी है सभी मॉडल की कीमत
नई Zenbook 14 सीरीज में ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोसेसर चुनने का विकल्प मिलेगा। इसमें तीन प्रमुख प्रोसेसर दिए गए हैं।
- Intel Core Ultra 9 386H
- AMD Ryzen AI 7 345
- Snapdragon X X1 26 100
कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल में NPU की क्षमता 50 TOPS तक जाती है। यह लैपटॉप AI से जुड़े कामों के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
READ MORE: नया लैपटॉप खरीदना है? बेस्ट है ये 5 मॉडल
ASUS Zenbook 14 Specifications: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Intel वाले टॉप मॉडल में 14 इंच का 3K OLED टचस्क्रीन मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2880 x 1800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, AMD और Snapdragon मॉडल में FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। तीनों मॉडल में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB SSD दी गई है। Intel मॉडल का वजन 1.30 किलोग्राम है। AMD और Snapdragon वेरिएंट का वजन सिर्फ 1.10 किलोग्राम से शुरू होता है।
ASUS Zenbook 14 Battery: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी
ASUS का दावा है कि कुछ वेरिएंट में बैटरी 33 घंटे तक चल सकती है। USB-C फास्ट चार्जिंग से लैपटॉप करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। इसमें USB-A, USB-C, HDMI और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। Intel मॉडल में Thunderbolt 4 का सपोर्ट भी है। लैपटॉप आर्कटिक ब्लू, कोमोडो कोरल और ज़ब्रिस्की बेज रंगों में आएगा। इसमें कंपनी का सेराल्युमिनम मटेरियल इस्तेमाल हुआ है।
READ MORE: MacBook Neo या Lenovo IdeaPad Slim 3, कौन सा लैपटॉप है बेस्ट?
ASUS ZenMouse MD202: कीमत और फीचर्स
लैपटॉप के साथ ASUS ने ZenMouse MD202 भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6,999 रखी गई है। यह माउस Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसे एक साथ 4 डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। इसमें 800 से 4200 तक एडजस्टेबल DPI मिलता है। कंपनी के अनुसार, सिर्फ 1 मिनट चार्ज करने पर 16 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर, ASUS की नई Zenbook 14 सीरीज में ग्राहकों को प्रोसेसर, डिस्प्ले और वजन के कई विकल्प मिलते हैं। वहीं नया ZenMouse भी अलग से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
