iPhone में जल्द मिलेगा नया सैटेलाइट अपग्रेड

iPhone यूजर्स को तोहफा, बिना इंटरनेट कर सकेंगे ये दो काम

5 mins read
1 views
April 21, 2026

Apple Offline Feature: Apple यूजर्स के लिए आने वाले समय में एक बड़ा और काम का अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस अपडेट के बाद iPhone यूजर्स बिना इंटरनेट के भी मैप्स और फोटोज शेयर कर पाएंगे। यह फीचर खासकर उन जगहों पर बहुत उपयोगी होगा, जहां नेटवर्क या इंटरनेट की सुविधा नहीं होती।

iPhone में जल्द मिलेगा नया सैटेलाइट अपग्रेड, Apple Maps और फोटो शेयरिंग बिना नेटवर्क के भी होगी संभव। पढ़ें इस फीचर की आसान जानकारी।

सैटेलाइट फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

Apple का सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर सिर्फ इमरजेंसी SOS, Find My, रोडसाइड असिस्टेंस और मैसेजेज तक सीमित है, लेकिन आने वाले समय में इसमें Apple Maps और फोटो शेयरिंग जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Amazon और Apple की बड़ी पार्टनरशिप

Amazon ने हाल ही में Apple की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी Globalstar को खरीदने का ऐलान किया है। अभी इस डील को रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अगले साल तक पूरी हो सकती है। इसके बाद Apple के सैटेलाइट फीचर्स Amazon के Low Earth Orbit सैटेलाइट नेटवर्क पर चल सकते हैं, जिससे कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी।

READ MORE: Apple का बड़ा बदलाव, नए लुक में आया iPhone 18 Pro!

सैटेलाइट से मिल सकती है 5G जैसी स्पीड

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टनरशिप के बाद iPhone यूजर्स को सैटेलाइट के जरिए 5G जैसी कनेक्टिविटी मिल सकती है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ Pro मॉडल तक सीमित रहेगा। इससे यूजर्स बिना नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकेंगे, फोटो शेयर कर सकेंगे और Apple Maps का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।

कनेक्शन होगा और आसान

Apple इस सिस्टम को और मजबूत बनाने पर काम कर रही है, ताकि यूजर्स को सैटेलाइट इस्तेमाल करने के लिए फोन को आसमान की तरफ करने की जरूरत न पड़े। यानी कनेक्शन पहले से ज्यादा आसान और स्थिर होगा।

READ MORE: Tata और RailTel मिलकर 6,000 स्टेशनों तक लाएंगे AI इंटरनेट

इमरजेंसी से आगे बढ़ेगा फीचर

अब तक सैटेलाइट कनेक्टिविटी सिर्फ इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल होती थी, लेकिन Apple इसे एक पूरा कम्युनिकेशन सिस्टम बनाना चाहती है। इससे बिना नेटवर्क वाले इलाकों में भी बातचीत और डेटा शेयरिंग आसान हो जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DME गैस भविष्य का ईंधन माना जा रहा है
Previous Story

DME फ्यूल से बदलेगा भारत, मिलेगा सस्ता और सुरक्षित गैस

Latest from Gadgets

Don't Miss