Huawei Pura 90 Pro Launch: स्मार्टफोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा कें बीच अब कंपनी यूजर को ध्यान में रखकर नए मॉडल को लॉन्च कर रही है। इसी रेस में एक और नाम शामिल हो गया है। सिर्फ स्पेसिफिकेशंस की नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस की हो चुकी है। Huawei कंपनी ने इस डिवाइस को एक ऑल-राउंड फ्लैगशिप के रूप में पेश किया है। इसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सभी का बेहतर तालमेल देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के खूबियां के बारे में।
जानिए Huawei के नए फ्लैगशिप Pura 90 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स की पूरी जानकारी विस्तार से।
दमदार बैटरी और तगड़ा परफॉर्मेंस
Pura 90 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। लंबे इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद हो सकता है। 66W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन जल्दी चार्ज होकर दिनभर का बैकअप देने की भी बात कही जा रही है। इसके साथ ही Kirin 9030S चिपसेट फोन को मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए तैयार करता है। जिससे गेमिंग और हैवी यूज दोनों में बैलेंस बना रहता है।
फोटोग्राफी में फ्लैगशिप अप्रोच
Huawei ने इस डिवाइस में कैमरा पर खास ध्यान दिया है। 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है। लो-लाइट में भी बेहतर स्टेबिलिटी देता है। इसके अलावा 12.5MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस कैमरा भी दिया गया है। यह उन यूज़र्स के लिए है जो मोबाइल फोटोग्राफी को गंभीरता से लेते हैं।
READ MORE- बैटरी भी बेमिसाल, कैमरा भी कमाल, Honor 600 Pro ने बढ़ाई टेक कंपनियों की टेंशन
डिस्प्ले और डिजाइन आकर्षक
फोन में 6.6 इंच की FHD+ LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि स्क्रीन जरूरत के हिसाब से खुद को समायोजित करती है। जिससे बैटरी सेविंग और स्मूद एक्सपीरियंस दोनों मिलते हैं। हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग आंखों के लिए ज्यादा आरामदायक विजुअल देता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद है।
READ MORE- Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स
मजबूती, सॉफ्टवेयर और कीमत
Pura 90 Pro IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह पानी और धूल से सुरक्षित है। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह HarmonyOS 6.1 पर चलता है। यह सिस्टम आसान इंटरफेस और बेहतर डिवाइस कनेक्टिविटी देने का दावा करता है। इस स्मार्टफोन को अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट से लेकर 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। साथ ही इसके कलर ऑप्शन इसे स्टाइल के मामले में भी अलग पहचान देते हैं।
इसकी बैटरी, कैमरा और प्रीमियम बिल्ड इसे उन यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस कितनी मजबूती से अपनी जगह बना पाता है।
