air cooler buying guide and tips

कूलर खरीदने से पहले ये जानना जरूरी है, वरना हो सकता है नुकसान

9 mins read
9 views
April 23, 2026

Air cooler guide: चिलचिलाती धूप लगातार बढ़ते तापमान में हर किसी को ठंढक की जरूरत महसूस होने लगती है। एयर कंडीशनर खरीदना चाहते हैं लेकिन महंगी होने के कारण इरादा बदल लेते हैं। वहीं, Air Cooler ज्यादा किफायती समाधान देता है। इसमें भी अलग-अलग तरह के कूलर बाजार में उपलब्ध है। लेकिन खरीदने के वक्त खरीददार अक्सर कंफ्यूजन की स्थिति में रहते हैं। जिसके लिए बेहतर गाइड की जरूरत होती है। तो आइए आज के गाइड में हम समझाएंगे कि आप अपने कमरे के लिए सबसे अच्छा एयर कुलर कैसे चुन सकते हैं।

गर्मी से राहत पाने के लिए सही एयर कूलर चुनना जरूरी है। यहां जानिए कूलर के प्रकार, फीचर्स और सही चयन का तरीका।

कमरे के साइज को ध्यान में रखकर कूलर चूनें

सबसे पहले आपको अपने कमरे का साइज कितनी है यह तय करना होगा। अगर कमरा छोटा है तो कूलर भी छोटे ही सही रहेगा। अगर बड़े कमरे में कम पॉवरवाला कूलर लगा देंगे काम करेगा लेकिन वो ठीक से ठंडक नहीं दे पाएगा। एक छोटे कमरे के लिए लगभग 20-30 लीटर की टैक क्षमता वाला कूलर सबसे अच्छा रहता है। वहीं, मिडिल साइज के कमरे के लिए 30-50 लीटर की क्षमता वाला कूलर सही रहता है और एक बड़े कमरे के लिए 50 लीटर से ऊपरवाला टैंक अच्छा रहता है।

पहले कूलर को प्रकारों को बढ़ियां से समझें

एयर कूलर प्रमुख रूप से तीन श्रेणियों में आते हैं। डेजर्ट कूलर कमरे या खुली जगहों के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। आपने अक्सर शादी-ब्याह या किसी पार्टी में इस तरह के कूलर का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। क्योंकि इसमें काफी दूर तक हवा पहुंचाने की क्षमता रहती है। पर्सनल कूलर छोटे कमरे या अकेले इस्तेमाल के लिए उयुक्त होता है। टॉवर कूलर देखने में स्टाइलिश होते हैं और बहुत कम जगह घेरते हैं। लेकिन ठंढ़क देने की क्षमता औसत रहती है। इसलिए यूजर को अपने खास जरूरतों के हिसाब से कूलर को चुनना जरूरी है।

READ MORE- भारत में सबसे अच्छे AC 2026: टॉप स्प्लिट और विंडो AC की तुलना

कूलर में हवा पहुंचाने की क्षमता अधिक

एसी के अपेक्ष कूलर में हवा पहुंचाने की क्षमता काफी अधिक होती है। हवा पहुंचाने की दर जितनी ज्यादा होगी आपको उतनी अधिक ठंढ़क महसूस होगी। इसके अलावे आपको यह भी ध्यान देने की जरूरत होगी कि आप जिस  कूलर को लेने जा रहे हैं उसमें पंखा लगा है या ब्लोअर। पंखे वाले कूलर हवा काफी दूर तक फैलाते हैं। वहीं, ब्लोअऱ कूलर हवा को सीधी लाइन में भेजते हैं। इसलिए यह छोटे कमरे के लिए काफी असरदार होता है। इसके अलावे कूलिंग पैड की क्वालिटी पर भी खास देना चाहिए। यह कूलर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। हनीकॉम्ब पैड बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।

READ MORE- गर्मी में राहत देगा Thomson का दमदार कूलर, जानें फीचर्स

पानी और बिजली खपत पर ध्यान देने की जरूरत

कूलर की पानी की टंकी जितनी बड़ी होगी। ठंढक देने की क्षमता भी उतनी ही होगी। अगर आप कूलर को पूरी रात चलाना चाहते हैं तो टंकी कम से कम 40-50 लीटर की क्षमता वाले होनी चाहिए। इसके अलावे, बिजली की खपत पर भी ध्यान देना होगा। आपको कूलर खरीदते समय इसकी बिजली खपत से जुड़ी जानकारी भी रखनी होगी। आमतौर पर 100 से 250 वॉट के कूलर काफी होते हैं। ऐसा कूलर जो इन्वर्टर के साथ भी चल सके वह और भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावे कुछ और खास बातें का भी ध्यान रखना चाहिए होगा। बता दें कि आजकल एयर कूलर में कई तरह की अलग सुविधाएं दी जा रही है। जैसे- रिमोट, टाइमर, आइस चैंम्बर और ऑटो फिल सिस्टम। पोर्टेबल होने के वजह से एक कमरे से दूसरे कमरे में भी ले जाने में आसान होता है।

सही कूलर आपके कीमत पर निर्भर नहीं करता है। यह आपके कमरे के साइज और आपके उपयोग करने के तरीके पर निर्भर करता है। इसलिए कूलर खरीदते समय उक्त बातों को ध्यान में रखकर कूलर खरीदना लाभदायक सौदा हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

टोकनमैक्सिंग ट्रेंड ने वर्कप्लेस में बढ़ाई नई प्रतिस्पर्धा..छिड़ी नई बहस
Previous Story

टोकनमैक्सिंग ट्रेंड ने वर्कप्लेस में बढ़ाई नई प्रतिस्पर्धा..छिड़ी नई बहस

motorola edge 70 pro india launch
Next Story

Motorola Edge 70 Pro, 5G भारत में लॉन्च! जानें खूबियां…

Latest from Home appliances

Don't Miss