Tu Yaa Main OTT: बदल रहा है फिल्में देखने का दौर। अब फिल्म सिनेमा हॉल एक कदम आगे बढ़ते हुए डिजिटल दुनियां में अपनी पहचान बना रही है। ऐसे ही एक फिल्म है Tu Yaa Main, जो 10 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होने जा रही है। मतलब अब थिएटर के बाद ओटीटी पर धूम मचाने की तैयारी में है। फिल्म के एक्टर आदर्श गौरव का मानना है कि OTT रिलीज़ फ़िल्मों को एक दूसरी ज़िंदगी देती है, जिससे वे अलग-अलग जगहों और अलग-अलग तरह के दर्शकों तक पहुँच पाती हैं, जो शायद सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे।
आदर्श गौरव की फिल्म Tu Yaa Main OTT पर नए दर्शकों तक पहुंचेगी। थिएटर के बाद फिल्म को मिला नया मौका…पढ़ें पूरी खबर।
OTT रिलीज़ पर आदर्श गौरव
बता दें कि अपनी शुरुआती रिलीज़ के दौरान ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। Tu Yaa Main अब नए नज़रिए देखने के लिए प्रस्तुत होने जा रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म की आसानी और व्यापक पहुँच के साथ, उम्मीद है कि यह फ़िल्म घर पर बैठे दर्शकों के साथ एक अलग तरह से जुड़ेगी। जिससे अलग-अलग तरह की व्याख्याएँ और भावनात्मक फीडबैक भी सामने आएंगी। अपने विचार साझा करते हुए आदर्श ने कहा, “यह हमेशा रोमांचक होता है जब किसी फ़िल्म को OTT पर दूसरी ज़िंदगी मिलती है। Netflix के साथ, इसकी पहुँच बहुत ज़्यादा है, और मैं सच में यह देखने के लिए उत्सुक हूँ।
READ MORE- सरकारी नेटवर्क पर ‘साइलेंट अटैक’, ती नहैकर ग्रुप्स ने मिलकर रची बड़ी साजिश!
अलग फीडबैक मिलने की उम्मीद
इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि कई दर्शक ऐसे होते हैं जो सिनेमा हॉल में जाकर नहीं देख पाते हैं। ऐसे फिल्म के प्रति उनकी भावनाएं और समझ अलग हो सकती है। मुझे लगता है कि हमें प्रतिक्रियाओं का एक नई अनुभव मिलेगी। OTT किसी भी फ़िल्म के लिए नए अवसर प्रदान करती है। मैं आभारी हूँ कि हमारे काम को पहचाने जाने और सराहे जाने का एक और मौका मिल रहा है।
रोमांटिक सफर से थ्रिलर में बदलता मूवी
अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह रोमांटिक सफर से शुरू होती है। लेकिन जल्द यह थ्रिलर में बदल जाती है। यह मूवी दो सोशल मीडिया सितारों की कहानी है, जिनकी प्रेम कहानी एक जानलेवा बुरे सपने में बदल जाती है। इस मूवी में Shana Kapoor अवनी का किरदार निभा हैं। वहीं, Adarsh Gaurav मारुति का किरदार निभा रहे हैं। एक स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फँस का सीन कहानी को पूरी तरह से बदल कर रख देता है।
READ MORE- 5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज
Colour Yellow’ बैनर तले फिल्म का निर्माण
Colour Yellow बैनर के इस फिल्म की निर्देशन की जिम्मेदारी बिजय नांबियार ने संभाली है। वहीं, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने Colour Yellow बैनर के तले इसका निर्माण किया है। यह 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अब देखनेवाली बात यह होगी लोग थिएटर्स के बाद ओटीटी पर इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं।
