Dhurandhar: The Revenge को लेकर रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरों

‘सिगरेट’ पीते दिखे रणवीर, जानें वायरल फोटो का पूरा सच?

7 mins read
74 views
March 26, 2026

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar: The Revenge इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बीच इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें रणवीर सिंह को पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों को लगा कि फिल्म में ऐसा सीन है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

Dhurandhar: The Revenge को लेकर रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरों को लेकर सिख संस्था ने पुलिस में की शिकायत, विवाद पर डायरेक्टर ने लोगोंं से की अपील।

लोग कर रहें शिकायत

वायरल तस्वीरों के बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि मुंबई की एक सिख संस्था ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का सीन सिख धर्म का अपमान करता है और इसे फिल्म में नहीं दिखाया जाना चाहिए। इस पूरे विवाद को लेकर फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। उन तस्वीरों का फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। आदित्य ने बताया कि इन तस्वीरों को AI की मदद से एडिट किया गया है, ताकि लोगों को गलत जानकारी दी जा सके।

dhurandhar 2 ranveer singh ai smoking image controversy

फर्जी तस्वीरों पर फिल्ममेकर ने दी सफाई

आदित्य ने कहा कि कुछ लोग फिल्म के असली प्रमोशनल फोटो को लेकर उसमें बदलाव कर रहे हैं और गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर उस तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा को पगड़ी में सिगरेट पीते दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सीन फिल्म में नहीं है और यह पूरी तरह झूठी तस्वीर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

दर्शकों से की खास अपील

आदित्य ने लोगों से कहा कि वह सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी फर्जी चीजों पर भरोसा न करें। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों से अपील भी की है कि वे सिर्फ फिल्म के ऑफिशियल कंटेंट पर ही भरोसा करें और फिल्म को देखने के बाद ही अपनी राय बनाएं।

READ MORE: ‘Dhurandhar2’ हुई Leak: फिल्म देखने पर लगेगा 3 लाख का जुर्माना

आर. माधवन को लेकर भी उठा विवाद

इस मामले में आर. माधवन का नाम भी सामने आया है। फिल्म में एक सीन को लेकर कहा गया है कि वह गुरु ग्रंथ साहिब की पंक्तियां पढ़ते समय सिगरेट पी रहे हैं। इस पर माधवन ने पहले ही अपनी सफाई दी थी कि वह सीन में पहले सिगरेट बुझाते हैं, उसके बाद ही धार्मिक पंक्तियां बोलते हैं। उन्होंने कहा कि इस सीन को बहुत सम्मान और सावधानी के साथ शूट किया गया है।

READ MORE: जानें कितने करोड़ में बिके ‘Dhurandhar 2’ के स्टार्स, सैलरी लिस्ट LEAK

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा

इन सभी विवादों के बावजूद Dhurandhar: The Revenge की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। बता दें कि यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इससे साफ है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin पर Whales का दबाव बढ़ा, 72,000 डॉलर के पास मजबूत रेजिस्टेंस
Previous Story

72.000 डॉलर पर रुकता Bitcoin, क्या 67,000 डॉलर देगा सहारा?

openai-will-not-roll-out-adult-mode-in-chatgpt-now
Next Story

OpenAI का बड़ा फैसला, एडल्ट चैटबॉट पर लगाया ब्रेक

Latest from Entertainment

Don't Miss