‘13 Going on 30’ के रीमेक में दिखेंगे ये नए सितारे, फैंस में नाराजगी

‘13 Going on 30’ के रीमेक में दिखेंगे ये नए सितारे, फैंस में नाराजगी

8 mins read
73 views
March 25, 2026

13 Going On 30 Remake: दो दशकों से ज्यादा समय के बाद 13 Going on 30 अब एक नए रूप में वापस आ रही है। इस बार फिल्म में लोगन लरमैन और एमिली बैडर मुख्य किरादर में नजर आएंगे। यह एक क्लासिक कहानी है, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब फिल्म को एक बार फिर से नई पीढ़ी के लिए बनाई जा रही है। Netflix ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि की है।

13 Going on 30 की प्यारी रोम-कॉम अब नई कास्ट के साथ लौट रही है, लोगन लरमैन और एमिली बैडर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

प्लेटफॉर्म ने लिखा है कि Thirty, flirty, and thriving… एमिली बैडर और लोगन लरमैन मुख्य भूमिका में होंगे। 13 Going On 30 का यह नया रीबूट 2004 के क्लासिक की एक नई कल्पना है। इसे जेनिफर गार्नर ने एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूस किया है और ब्रेट हेली ने डायरेक्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix US (@netflix)

फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोग इसे बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ओरिजिनल फिल्म बहुत पसंद थी और यह बस अनावश्यक लगती है। क्या हम कुछ फिल्मों को वैसे ही नहीं छोड़ सकते। हर चीज का रीमेक या रीबूट क्यों करना पड़ता है?

एक और फैन ने लिखा कि रीबूट बंद करो! कोई नई कहानी बनाओ, भगवान के लिए! और क्या हम सच में 13 साल की लड़की को 30 साल की कामुक बॉडी में देखेंगे? वहीं, कुछ लोगों ने लोगान लर्मन के कास्टिंग पर भी सवाल उठाया। एक फैन ने लिखा कि हमेशा रीबूट ही होता है, कभी ओरिजिनल नहीं। मेरी फेवरेट रोम-कॉम है और उन्होंने लोगान लर्मन को कास्ट किया।

’13 Going On 30′ Reboot Set At Netflix With Emily Bader & Logan Lerman Starring; Brett Haley Directing, Jennifer Garner Aboard As EP
by
u/cmaia1503 in
Fauxmoi

ओरिजिनल फिल्म के बारे में

2004 में रिलीज हुई 13 Going on 30 में जेनिफर गार्नर और मार्क रफालो मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म काफी पसंद की गई थी। कहानी जेना रिंक नाम की एक 13 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चाहती है कि वह किशोरावस्था को छोड़कर ‘thirty, flirty, and thriving’ बन जाए। उसकी यह इच्छा अचानक सच हो जाती है और वह न्यूयॉर्क में एक बड़ी महिला बनकर जागती है, जो मैगजीन एडिटर के तौर पर काम कर रही होती है। ओरिजिनल फिल्म में जेना का किशोर रूप क्रिस्टा बी. एलन ने निभाया था, जबकि मार्क रफालो ने उसके बचपन के सबसे अच्छे दोस्त और बाद में प्रेमी का किरदार निभाया।

READ MORE: दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead

नए रीमेक की कहानी

आने वाले रीमेक में कहानी को नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए फिर से पेश किया जाएगा। फिल्ममेकर कहते हैं कि यह फिल्म सीधे रीमेक नहीं है, बल्कि एक नई कल्पना है। डायरेक्टर ब्रेट हेली ने कहा कि 13 Going on 30 उन रेयर फिल्मों में से है जो परफेक्ट हैं। यह मजेदार, इमोशनल और बेहद इंसानी है।

जेनिफर गार्नर, मार्क रफालो और जूडी ग्रीर के अभिनय को मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं इस रीइमेजिनिंग का हिस्सा बनकर खुद को जिम्मेदार महसूस करता हूं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि गार्नर का एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ना कितना खास है। गार्नर का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना, जो पहले फिल्म को इतना खास बनाता था, बहुत मायने रखता है।

READ MORE: Netflix लेकर आया क्रिप्टो की नई कॉमेडी, जानें पूरी डिटेल

नए कलाकार और उत्साह

ब्रेट हेली ने नई कास्ट के साथ काम करने की खुशी भी जताई है। उन्होंने कहा कि एमिली बैडर के साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं। एमिली और लोगान लर्मन की जोड़ी वाकई जादुई है। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई कि मैं इस कहानी को नई पीढ़ी तक ले जाऊं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज
Previous Story

Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज

JioStar के किरण मणि ने इस्तीफा देकर OpenAI जॉइन किया
Next Story

किरण मणि ने छोड़ा JioStar, OpenAI बना नया ठिकाना

Latest from Apps

Don't Miss