50 OTT Platforms Blocked by Government Over Obscene Content

सरकार का बड़ा एक्शन, 50 OTT प्लेटफॉर्म पर लगा ताला

6 mins read
12 views
August 5, 2026

OTT Platform Ban : OTT प्लेटफॉर्म को लेकर सरकार ने लोकसभा में बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में कथित एडल्ट सामग्री दिखाने के आरोप में 50 OTT प्लेटफॉर्म की सार्वजनिक पहुंच भारत में बंद कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई मौजूदा कानूनों और शिकायतों के आधार पर की गई।

OTT प्लेटफॉर्म पर सरकार की सख्ती बढ़ी, पिछले 2 सालों में 50 प्लेटफॉर्म की पहुंच रोकी गई।

50 OTT प्लेटफॉर्म क्यों किए गए ब्लॉक?

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने लोकसभा में बताया कि डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और OTT प्लेटफॉर्म Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 के तहत काम करते हैं। सरकार के अनुसार, जिन प्लेटफॉर्म पर एडल्ट सामग्री प्रसारित करने की शिकायतें मिलीं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कदम आईटी एक्ट की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय चित्रण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत उठाया गया।

कैसे होती है शिकायतों की सुनवाई?

सरकार ने बताया कि डिजिटल मीडिया के लिए तीन-स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था लागू है। इसमें सबसे पहले प्रकाशक स्तर पर शिकायत सुनी जाती है। इसके बाद स्व-नियामक संस्था और अंत में केंद्र सरकार की निगरानी व्यवस्था काम करती है। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाए रखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय करना है।

READ MORE: Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

आईटी नियम और फैक्ट चेक यूनिट की भूमिका

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि IT एक्ट 2000 की धारा 79(3)(b) के तहत गैरकानूनी ऑनलाइन सामग्री को हटाया या उसकी पहुंच रोकी जा सकती है। इसके लिए संबंधित प्लेटफॉर्म को पहले उचित सूचना दी जाती है। साथ ही सरकार की Fact Check Unit (FCU) केंद्रीय सरकार से जुड़ी जानकारी की जांच करती है। संबंधित मंत्रालयों से पुष्टि के बाद सही जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा की जाती है, ताकि गलत सूचना को रोका जा सके।

नए नियमों का ऐलान नहीं

लोकसभा में सरकार ने साफ किया कि अभी IT Rules या ब्रॉडकास्टिंग नीति में किसी नए बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। मौजूदा नियमों के तहत ही डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म, मध्यस्थ और OTT सेवाओं का संचालन जारी रहेगा।

READ MORE: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ OTT पर रिलीज, VIDEO देखें

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी और जवाबदेही, दोनों जरूरी हैं। 50 OTT प्लेटफॉर्म पर हुई कार्रवाई इसी संतुलन को बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss