𝐂𝐨𝐜𝐤𝐭𝐚𝐢𝐥 𝟐’ 𝐎𝐓𝐓 पर कब और कहां देखें? 𝐕𝐈𝐃𝐄𝐎 वायरल

Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

5 mins read
2 views
July 30, 2026

थिएटर में Cocktail 2 मिस कर दीअब इसे घर बैठे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। जानिए संभावित रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी 

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

क्या है Cocktail 2 की कहानी?

फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों शादी के दबाव और रिश्तेदारों से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दिया अपने रिश्ते की परीक्षा लेने के लिए एली से कुणाल को आकर्षित करने के लिए कहती है। इसके बाद तीनों के बीच दिलचस्प लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है। 

https://www.instagram.com/reel/DZroA79gAmH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet  

READ MORE: थ्रिलर, हॉरर और रोमांस, OTT पर आज मिलेगा भरपूर मनोरंजन 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? 

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143.51 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.02 करोड़ रहा, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 109.55 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म ने पहले वीकेंड में 46.76 करोड़ और पहले हफ्ते में 67.81 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा विदेशों से फिल्म ने 33.96 करोड़ की कमाई की। 

https://www.instagram.com/reel/DZW3rxaP4Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet  

READ MORE: ‘Rangbaaz 4’ में मोहित रैना का खूंखार अवतार, VIDEO वायरल 

अगर आप थिएटर में Cocktail 2 नहीं देख पाए थे, तो अब जल्द ही इसे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर Netflix की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी बाकी है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल
Previous Story

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Latest from Entertainment

Don't Miss