Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ OTT पर रिलीज, VIDEO देखें

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ OTT पर रिलीज, VIDEO देखें

6 mins read
1 views
July 31, 2026

वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai घर बैठे देखें, फिल्म ZEE5 पर रिलीज।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का आज OTT पर डेब्यू हो गया है। सिनेमाघरों में 5 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म करीब आठ हफ्ते बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आती हैं। 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai OTT पर कहां देखें?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई है। यानी जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, वे अब घर बैठे फिल्म देख सकते हैं। फिल्म में डेविड धवन की पहचान वाली कॉमेडी, रोमांस और गलतफहमियों का तड़का है। कहानी तेजी से उलझती है और हर कोशिश के बाद हालात और बिगड़ते जाते हैं। 

https://youtu.be/QpASWEHlopA?si=Ei_7L9Pn2T6QaW8t  

क्या है Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की कहानी?

फिल्म की कहानी जस यानी वरुण धवन के आसपास घूमती है। उसे लगता है कि पत्नी बानी यानी मृणाल ठाकुर से शादी खत्म होने के बाद जिंदगी नई शुरुआत करेगी। इसके बाद जस इंग्लैंड चला जाता है। वहां उसे प्रीत यानी पूजा हेगड़े से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दोनों महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। जस दोनों रिश्तों को एक-दूसरे से छिपाने की कोशिश करता है। इसके बाद झूठ, गलतफहमी और गलत फैसलों का सिलसिला शुरू हो जाता है। उसकी हर कोशिश मामले को और उलझा देती है। 

READ MORE: ‘Rangbaaz 4’ में मोहित रैना का खूंखार अवतार, VIDEO वायरल 

कौन-कौन है फिल्म की स्टारकास्ट?

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसे रमेश तौरानी ने Tips Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर, राकेश बेदी और राजेश कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

READ MORE: VIDEO: पामेला सेरेना का खुलासा, मंगेतर ने दिया प्यार में धोखा 

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?

फिल्म ने दुनियाभर में 74.82 करोड़ का कारोबार किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 60.72 करोड़ और विदेशों से 14.10 करोड़ रहा। Sacnilk के अनुसार, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 51.24 करोड़ रहा। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रतिक्रिया मिली। फिल्म रिलीज से पहले गानों को लेकर विवाद में भी रही। ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ के इस्तेमाल को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी ने डेविड धवन, रमेश तौरानी और कुमार एस. तौरानी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 400 करोड़ का मुकदमा दायर किया था। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss