Netflix से जल्द हटेंगी ‘गेम ओवर’ और ‘ओह बेबी’, जानिए दोनों फिल्मों की हटने की तारीख और वजह?
Netflix Movies List: क्या आपने अभी तक ‘Game Ower’ और ‘Oh! Baby’ नहीं देखी हैं? अगर हां, तो अब देख ले। Netflix जल्द ही अपनी लाइब्रेरी से इन दोनों लोकप्रिय फीमेल-सेंट्रिक फिल्मों को हटाने जा रहा है। लाइसेंसिंग अवधि खत्म होने की वजह से ये फिल्में प्लेटफॉर्म से हटेंगी। ऐसे में फैंस के पास इन्हें देखने का अब आखिरी मौका है।
Netflix से कब हटेंगी दोनों फिल्में?
Netflix की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तापसी पन्नू की ‘गेम ओवर‘ को 12 अगस्त को प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। इसके बाद सामंथा रुथ प्रभु की ‘ओह बेबी’ 2 सितंबर को Netflix से हट जाएगी। सिर्फ ओरिजिनल भाषा ही नहीं, बल्कि इन दोनों फिल्मों के डब्ड वर्जन भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Netflix इनकी लाइसेंसिंग डील को दोबारा रिन्यू करेगा या नहीं।
‘गेम ओवर’ की कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
तापसी पन्नू की ‘गेम ओवर’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें तापसी ने एक वीडियो गेम डिजाइनर का किरदार निभाया है, जो PTSD और अंधेरे के डर से जूझती है। अश्विन सर्वानन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 को रिलीज हुई थी। करीब 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन इसकी कहानी और अभिनय की खूब तारीफ हुई। IMDb पर इसे 6.9 की रेटिंग मिली है।
‘ओह बेबी’ बनी थी सुपरहिट
सामंथा रुथ प्रभु की ‘ओह बेबी’ एक फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी एक 70 वर्षीय महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जादुई घटना के बाद अचानक 24 साल की युवती बन जाती है। बी.वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 को रिलीज हुई थी। करीब 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। IMDb पर इसे 7.3 की रेटिंग मिली है।
फिल्में हटने की वजह क्या है?
Netflix पर समय-समय पर नई फिल्में और वेब सीरीज जुड़ती हैं। वहीं कई पुराने टाइटल लाइसेंसिंग समझौता खत्म होने के बाद हटा दिए जाते हैं। अगर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होता, तो प्लेटफॉर्म उन फिल्मों को अपनी लाइब्रेरी से हटा देता है। इसी वजह से अब ‘गेम ओवर’ और ‘ओह बेबी’ भी Netflix छोड़ने वाली हैं। अगर ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में हैं, तो अभी इन्हें देखने का सही समय है।
READ MORE: Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल
Netflix की लाइब्रेरी से दो लोकप्रिय फीमेल-लीड फिल्में जल्द हटने वाली हैं। अगर आप तापसी पन्नू की थ्रिलर ‘गेम ओवर’ या सामंथा रुथ प्रभु की सुपरहिट ‘ओह बेबी’ देखना चाहते हैं, तो तय तारीख से पहले इन्हें जरूर स्ट्रीम कर लें।
