sunjay kapur 30000 crore estate dispute court order india

30,000 करोड़ की विरासत पर फैमिली वॉर, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत!

6 mins read
56 views
April 30, 2026

Sunjay Kapur property disputeसंजय कपूर की मौत के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अब बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। यह मामला उनके परिवार के भीतर ही गहराता जा रहा है। एक तरफ उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर है तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर है। इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे कियान और समायरा कपूर ने आरोप लगाया है कि प्रस्तुत की गई वसीयत संदिग्ध है। तो आइए जानते हैं इस मामले हाई- प्रोफाइल मामले में क्या सब हुआ।

बॉलीवुड की जानेमाने अभिनेत्री करिश्मा कपूर  के बच्चों और Priya Sachdeva Kapur के बीच विरासत को लेकर विवाद, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश। जानें यहां।

संपत्तियों की सूची पर सवाल

उनका कहना है कि कोर्ट के सामने जो संपत्तियां प्रस्तुत की गई है उनमें कई अहम संपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है। खास तौर पर महंगे पोलो घोड़े, लग्जरी घड़ियां और अन्य कीमती चीजें सूची से बाहर बताई गई हैं। बच्चों ने यह भी दावा किया है कि कई बड़ी अचल संपत्तियां और महंगी पेंटिंग्स को जानबूझकर छुपाया गया है। कोर्ट में दी गई सूची अधूरी है। यह संपत्ति का सही ब्योरा पेश नहीं करती।

READ MORE- नो वे, ब्रो! …. एक बार फिर साथ आएं समय और रणवीर, VIDEO VIRAL

कोर्ट का सख्त रुख

Delhi High Court ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए साफ कहा कि संपत्तियों को सुरक्षित रखना जरूरी है। अदालत ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत किसी भी संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता और बैंक खातों पर भी रोक लगा दी गई है। अदालत ने यह भी कहा कि वसीयत को लेकर उठे संदेह को दूर करने की जिम्मेदारी प्रिया कपूर पर है। कोर्ट के अनुसार, शुरुआती तौर पर बच्चों के आरोपों में दम नजर आता है। यदि वसीयत बाद में गलत साबित होती है, तो बिना कार्रवाई के यह अन्याय होगा।

READ MORE- ‘द फैमिली मैन 4’ में खुलेगा लोनावाला का राज, मनोज बाजपेयी ने दिया हिंट

मौत के बाद उठे सवाल

यह विवाद पत्नी और बच्चों तक ही सीमित नहीं है। इसमें रानी कपूर और मंदिरा कपूर भी शामिल हैं। परिवार के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिससे मामला और उलझता जा रहा है। संजय कपूर की मौत पिछले साल लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी। शुरुआत में हार्ट अटैक बताया गया। लेकिन बाद में अन्य संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। हालांकि, ब्रिटिश मेडिकल रिपोर्ट ने इसे प्राकृतिक कारणों से हुई मौत बताया।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Samay Raina And Ranveer Allahbadia-in The Great Indian Kapil Show
Previous Story

नो वे, ब्रो! …. एक बार फिर साथ आएं समय और रणवीर, VIDEO VIRAL

openai ai cybersecurity 5 point action plan digital defense
Next Story

AI का पलटवार! हैकर्स पर भारी पड़ेगा OpenAI का नया 5-पॉइंट प्लान!

Latest from Entertainment

Don't Miss