The Family Man Season 4

‘द फैमिली मैन 4’ में खुलेगा लोनावाला का राज, मनोज बाजपेयी ने दिया हिंट

7 mins read
165 views
April 29, 2026

The Family Man Season 4: मनोज बाजपेयी के चाहने वालों और जासूसी थ्रिलर के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘द फैमिली मैन’ के अगले पड़ाव को लेकर खुद श्रीकांत तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। इस बार का अपडेट सिर्फ सीरीज की रिलीज से जुड़ा हुआ नहीं है। उन अनसुलझे रहस्यों की ओर भी इशारा करता है जिन्होंने दर्शकों की नींद उड़ा रखी है।

द फैमिली मैन 4: ‘मार-काट खल्लास’ करने आ रहे हैं मनोज बाजपेयी, क्या सीजन 4 होगा सीरीज का आखिरी पड़ाव?

सबका जवाब मिलेगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जब एक फैन ने सीरीज के भविष्य को लेकर सवाल दागा, तो मनोज बाजपेयी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में जवाब दिया, अब सब चौथे सीजन में! मार-काट खल्लास! उनके इस छोटे से वाक्य ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उनका कहना है कि यह चौथा सीजन पिछले सभी सीजनों के सस्पेंस का फाइनल सेटलमेंट होगा।

क्या यह इस सफर का फाइनल नतीजा क्या होगा?

​मनोज बाजपेयी के इस बयान के बाद कि चौथे सीजन में सारे जवाब मिलेंगे, फिल्म जगत में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह इस सफल सीरीज का आखिरी सीजन होने वाला है। राज और डीके की इस जासूसी दुनिया ने 2019 से दर्शकों को बांधे रखा है। अब कहानी जिस मोड़ पर है, वह एक बड़े और निर्णायक अंत की ओर इशारा कर रही है। स्क्रिप्टिंग और प्लानिंग के मौजूदा चरण को देखते हुए यह सीजन अब तक का सबसे भव्य और एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है।

सीजन 3 के दर्दनाक अंत का हिसाब

​21 नवंबर 2025 को रिलीज हुए तीसरे सीजन ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। उत्तर-पूर्वी भारत की बर्फीली वादियों और अंतरराष्ट्रीय साजिशों के बीच, जहाँ श्रीकांत के गुरु की मौत और खुद श्रीकांत का जिंदगी मौत के बीच झूलना एक बड़ा क्लिफहैंगर था। वहीं, जयदीप अहलावत रुकमा का बच निकलना चौथे सीजन के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है। फैंस अब यह देखने को बेताब हैं कि क्या श्रीकांत उस जानलेवा हमले से उबर पाएगा?

READ MORE- OTT पर ‘राकासा’ का खौफ, नेटफ्लिक्स ने तय की तारीख… पर हिंदी दर्शकों के साथ हुआ ‘धोखा’?

सुचित्रा का राज और रिश्तों का सस्पेंस

हॉरर और जासूसी के बीच, श्रीकांत और सुचित्रा प्रियामणि के निजी रिश्तों का तनाव सीरीज का एक अहम हिस्सा रहा है। सीजन 1 से चला आ रहा वह रहस्य, जिसे सुचित्रा और लोनावाला के साथ जोड़ा जाता है जो अब तक अनसुलझा है। मनोज बाजपेयी के ताज़ा हिंट से उम्मीद जगी है कि सीजन 4 देश की सुरक्षा वाली साजिशों का पर्दाफाश होगा और श्रीकांत के परिवार के भीतर चल रहे शीत युद्ध का भी अंत होगा।

READ MORE- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद OTT पर आ रही ‘द केरल स्टोरी 2’, इस दिन खत्म होगा इंतज़ार!

इंतजार लंबा है, पर रोमांच पक्का है

​रिलीज डेट की बात करें तो दर्शकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘द फैमिली मैन सीजन 4  साल 2027 के मध्य या अंत तक ही पर्दे पर आ पाएगी। लेकिन, मार-काट खल्लास वाले वादे ने इस लंबे इंतजार को भी रोमांचक बना दिया है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss