भारत में सोशल मीडिया बैन पर MeitY ने दिया बड़ा बयान

भारत में सोशल मीडिया बैन पर MeitY ने दिया बड़ा बयान

9 mins read
121 views
March 9, 2026

India Social Media Ban: भारत में बच्चों और किशोरों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर अब बड़ी बहस शुरू हो गई है। कुछ राज्य सरकारें कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की बात कर रही हैं। इसी मुद्दे पर अब केंद्र सरकार ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले कानूनी पहलुओं को अच्छी तरह समझना जरूरी होगा।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक के प्रस्ताव के बाद केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राष्ट्रीय स्तर का मामला है और पहले कानून को ध्यान से समझना जरूरी होगा।

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने अपने बजट 2026 में प्रस्ताव रखा है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सरकार का मानना है कि कम उम्र में ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और आदतों पर असर पड़ सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी एक प्रस्ताव सामने आया है जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही गई है। इन प्रस्तावों के बाद पूरे देश में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है।

READ MORE: भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार

केंद्र सरकार ने क्या कहा

इस मुद्दे पर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े कई फैसले राष्ट्रीय स्तर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं इसलिए अगर कोई राज्य सरकार इस तरह का कानून बनाना चाहती है, तो पहले यह देखना होगा कि वह कानून संविधान और नियमों के हिसाब से सही है या नहीं। उनका कहना था कि फिलहाल केंद्र सरकार ने इन प्रस्तावों का पूरा कानूनी मसौदा नहीं देखा है। जब पूरा कानून सामने आएगा तब ही यह तय किया जा सकेगा कि राज्यों को ऐसा कदम उठाने का अधिकार है या नहीं।

डेटा सुरक्षा कानून पर भी चल रही चर्चा

इस दौरान एस कृष्णन ने Digital Personal Data Protection Act के बारे में भी जानकारी दी। यह कानून लोगों के निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। पहले कंपनियों को इन नियमों को लागू करने के लिए करीब 18 महीने का समय देने की बात कही गई थी,  लेकिन अब उद्योग से जुड़े लोगों के साथ इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या इस समय को घटाकर 12 महीने किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी कंपनियों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं और सभी की राय मिलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

READ MORE: इंडोनेशिया में इस तारीख से बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया

भारत में तेजी से बढ़ रहा इंटरनेट इस्तेमाल

सम्मेलन में बोलते हुए कृष्णन ने बताया कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आज देश में एक अरब से ज्यादा लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट अब देश की जरूरी डिजिटल व्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में 90 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

खास बात यह है कि गांवों में इंटरनेट अपनाने की रफ्तार शहरों से भी ज्यादा तेज हो गई है। इसके अलावा .IN और .Bharat डोमेन के तहत 40 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। हालांकि, इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। कृष्णन ने कहा कि इंटरनेट पर कई लोग गलत जानकारी फैलाते हैं या लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

परीक्षा दे रहा था AI और खुद बन गया पेपर लीक करने वाला
Previous Story

परीक्षा दे रहा था AI और खुद बन गया पेपर लीक करने वाला

क्रिप्टो में Capital B की बड़ी चाल, खरीदे 2 Bitcoin
Next Story

क्रिप्टो में Capital B की बड़ी चाल, खरीदे 2 Bitcoin

Latest from Government

Don't Miss