कर्नाटक में जल्द बंद होगा सोशल मीडिया!

कर्नाटक में जल्द बंद होगा सोशल मीडिया!

4 mins read
123 views
March 8, 2026

Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है। इस प्रस्ताव की जानकारी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते समय दी।

सरकार का कहना है कि बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से माता-पिता, स्कूलों और नीति-निर्माताओं के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और उनके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।

बच्चों को डिजिटल नुकसान से बचाने की योजना

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा और उनका ध्यान पढ़ाई व अन्य गतिविधियों पर ज्यादा रहेगा।

बेंगलुरु में बनेगा नया रोबोटिक्स और AI कैंपस

बजट में एक और बड़ी टेक्नोलॉजी पहल की भी घोषणा की गई। सरकार ने बताया कि भारतीय विज्ञान संस्थान के तहत एक AI और टेक पार्क तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत बेंगलुरु में ‘बैंगलोर रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन’ नाम का एक नया रोबोटिक्स और AI कैंपस बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट Indian Space Research Organisation और Karnataka State Electronics Development Corporation के सहयोग से विकसित किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI को लेकर विवाद गहराया! Pentagon के फैसले के खिलाफ Anthropic जाएगी अदालत
Previous Story

AI को लेकर विवाद गहराया! Pentagon के फैसले के खिलाफ Anthropic जाएगी अदालत

Nintendo ने अमेरिकी सरकार को कोर्ट में घसीटा, मांगा करोड़ों का हिसाब
Next Story

Nintendo ने अमेरिकी सरकार को कोर्ट में घसीटा, मांगा करोड़ों का हिसाब

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss