smart ac guide summer tips electricity saving low bill

गर्मी में AC चलाने का ये सीक्रेट अपनाएं, चलेगा सालों-साल

6 mins read
1 views
April 15, 2026

Air Conditioner Guide: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में Air Conditioner का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन सिर्फ एसी चलाना ही काफी नहीं होता, उसकी सही देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप सही तरीके से एसी की देखभाल करते हैं, तो यह लंबे समय तक अच्छा काम करता है और बिजली का बिल भी कम आता है।

AC चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानें कैसे आपका AC ठंडक देगा और बिजली बचाएगा?

सही तापमान रखें

AC चलाते समय सबसे सही तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना चाहिए। यह तापमान कमरे को आरामदायक ठंडक देता है और कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव भी नहीं डालता। अगर आप 16 या 18 डिग्री जैसे बहुत कम तापमान पर एसी चलाते हैं, तो बिजली की खपत बढ़ जाती है और मशीन पर भी ज्यादा लोड पड़ता है। कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए शुरुआत में 8 से 10 मिनट तक फैन की स्पीड तेज रख सकते हैं, फिर इसे नॉर्मल कर दें। साथ ही ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजे अच्छे से बंद हों ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले।

AC की नियमित सर्विसिंग

AC की साल में कम से कम एक या दो बार सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए। गर्मी शुरू होने से पहले सर्विस कराना सबसे अच्छा समय होता है। इससे अंदर जमा धूल, गंदगी और फंगस साफ हो जाते हैं और AC की कूलिंग अच्छी रहती है।

बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें

AC को बार-बार चालू और बंद करना सही नहीं है। इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। बेहतर है कि AC को एक सही तापमान पर लगातार चलने दें। हर 20 से 25 दिन में AC के एयर फिल्टर को साफ करना चाहिए। अगर फिल्टर गंदा हो जाता है, तो हवा का फ्लो रुक जाता है और एसी की परफॉर्मेंस कम हो जाती है। नियमित सफाई से एसी लंबे समय तक सही चलता है।

READ MORE: भीषण गर्मी में AC ब्लास्ट से बचना है तो जानें इसकी एक्सपायरी डेट

आउटडोर यूनिट का ध्यान रखें

स्प्लिट एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट को साफ़ रखना बेहद ज़रूरी है। इसमें धूल, गंदगी या सूखे पत्ते जमा हो सकते हैं, जिससे हवा का बहाव बाधित होता है। इसे हमेशा साफ और बेहतर जगह पर रखें और हो सके तो छाया में लगाएं ताकि धूप और बारिश से बचाव हो सके।

READ MORE: Induction vs Infrared: कैसे 2 मिनट में तैयार होता है खाना, जानें सीक्रेट

लगातार लंबे समय तक चलाने से बचें

AC को बहुत लंबे समय तक लगातार चलाना ठीक नहीं है। 10-12 घंटे से ज्यादा बिना ब्रेक के चलाने से कंप्रेसर पर असर पड़ सकता है और इसकी लाइफ कम हो जाती है। बीच-बीच में इसे थोड़ा आराम देना बेहतर होता है। अगर इन आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो आपका Air Conditioner लंबे समय तक अच्छा काम करेगा, बेहतर कूलिंग देगा और बिजली की बचत भी करेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

best weapon for brimstone valorant phantom guide
Previous Story

Brimstone खेलते हैं? ये हथियार आपको बना देगा अलग

Latest from Home appliances

Don't Miss