बालों को दें नया लुक, देखें टॉप 7 हेयर स्टाइलर

बालों को दें नया लुक, देखें टॉप 7 हेयर स्टाइलर

10 mins read
2 views
September 20, 2026

Top 7 Hair Stylers : आज के बेस्ट हेयर स्टाइल 2026 इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें कई स्टाइलिंग फंक्शन, हीट कंट्रोल और तेज परफॉर्मेंस मिलती है। अभी बाजार में कई ऐसे मॉडल हैं जो घर पर सैलून जैसा लुक देने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हर स्टाइलर हर बाल के लिए सही नहीं होता। आपका हेयर टाइप, रोजाना स्टाइलिंग की जरूरत और बजट इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

घर पर सैलून जैसा हेयरस्टाइल पाना चाहते हैं? जानें 2026 के टॉप 7 हेयर स्टालइलर।

Dyson Airwrap i.d. Multi-Styler

Dyson Airwrap i.d. को बाजार के एडवांस्ड हेयर स्टाइलिंग टूल्स में गिना जाता है। यह ज्यादा गर्मी के बजाय तेज एयरफ्लो से बालों को सुखाने और स्टाइल करने पर काम करता है। इससे कर्ल, स्ट्रेट और स्मूद लुक बनाया जा सकता है। अलग-अलग अटैचमेंट की मदद से कई तरह के हेयरस्टाइल किए जा सकते हैं।

इसके प्रमुख फीचर्स हैं:

  • एयरफ्लो आधारित स्टाइलिंग
  • कम हीट एक्सपोजर
  • कई स्टाइलिंग अटैचमेंट
  • इंटेलिजेंट हीट कंट्रोल
  • ज्यादातर हेयर टाइप के लिए उपयोगी

Ikonic Me 2-in-1 Straight & Curl

अगर एक ही डिवाइस में स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग चाहिए, तो Ikonic Me 2-in-1 विकल्प है। इसमें सिरेमिक-कोटेड फ्लोटिंग प्लेट्स हैं, जो समान गर्मी देने में मदद करती हैं। इसका तापमान एडजस्ट किया जा सकता है। इसलिए इसे पतले, सामान्य और घने बालों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह घर पर इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक है। रोजाना स्टाइलिंग के लिए Tash Hair Swirl

Tash Hair Swirl 2-in-1 Hair Styler

Tash Hair Swirl को रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसे स्ट्रेटनिंग से कर्लिंग के लिए आसानी से बदला जा सकता है। यह हल्का है और जल्दी गर्म होता है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन इसे इस्तेमाल करना आसान बनाता है। कॉम्पैक्ट साइज की वजह से इसे कहीं ले जाना भी आसान है। इसके खास फीचर्स में तेज हीट-अप, एर्गोनोमिक डिजाइन और पोर्टेबल बॉडी शामिल हैं।

Winston 5-in-1 Hair Blow Brush Multi Styler

Winston 5-in-1 में ड्रायिंग, स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग, स्मूदिंग और वॉल्यूम के 5 फंक्शन मिलते हैं। यानी अलग-अलग काम के लिए कई डिवाइस रखने की जरूरत कम हो सकती है। यह मीडियम से लंबे बालों के लिए उपयोगी है। अगर आपको घर पर सैलून जैसा ब्लो-ड्राय लुक पसंद है, तो यह विकल्प देखा जा सकता है।

Caresmith Bloom 2-in-1 Air Styler

Caresmith Bloom उन लोगों के लिए है जो हीटिंग प्लेट्स के बजाय एयर स्टाइलिंग पसंद करते हैं। यह हल्का है और रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। एयर स्टाइलिंग के जरिए यह अपेक्षाकृत नरम स्टाइलिंग प्रक्रिया देता है। इसका इस्तेमाल करना भी आसान है।

Broadway 3-in-1 Hair Blow Brush

Broadway 3-in-1 ड्रायिंग, स्ट्रेटनिंग और वॉल्यूम को एक डिवाइस में जोड़ता है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर पर ब्लो-ड्राय जैसा लुक चाहते हैं। यह बालों को सुखाते समय वॉल्यूम देने में मदद करता है। यह मीडियम और लंबे बालों के लिए उपयुक्त है और एक-स्टेप स्टाइलिंग का विकल्प देता है।

READ MORE:  Microwave vs OTG: जानें कौन देगा आपको ज्यादा आराम

Bombae Hairess Ionic 3-in-1 Hot Air Brush

Bombae Hairess Ionic 3-in-1 Hot Air Brush आयोनिक टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह बालों को सुखाने के साथ स्टाइल भी करता है। आयोनिक टेक्नोलॉजी फ्रिज कम करने और बालों में शाइन बढ़ाने में मदद करती है। रोजाना स्टाइलिंग करने वालों के लिए यह एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें

  • Overall: Dyson Airwrap i.d. Multi-Styler
  • Value: Ikonic Me 2-in-1 Straight & Curl
  • Everyday Styling: Tash Hair Swirl 2-in-1
  • Blowout: Winston 5-in-1 Hair Blow Brush
  • Gentle Styling: Caresmith Bloom 2-in-1
  • Volume: Broadway 3-in-1 Hair Blow Brush
  • Frizz Control: Bombae Hairess Ionic 3-in-1

READ MORE: एक गलती और खराब हो सकता आपका महंगा टीवी, जानें कैसे

खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान दें

आज के हेयर स्टाइलर सिर्फ स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग तक सीमित नहीं हैं। कई मॉडल एक ही डिवाइस में ड्रायिंग, स्मूदिंग और वॉल्यूम जैसे फीचर देते हैं। महंगे मॉडल ज्यादा स्टाइलिंग विकल्प और नई तकनीक दे सकते हैं। वहीं, किफायती मॉडल रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं। खरीदने से पहले अपने बालों का प्रकार, पसंदीदा स्टाइल और आप कितनी बार हीटिंग डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, यह जरूर देखें। हीट कंट्रोल और कम हीट एक्सपोजर जैसे फीचर्स भी ध्यान में रखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss