Flipkart Sale 2026 : Flipkart की फेस्टिव सीजन सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेल में कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्ट TV कम कीमत पर मिलेंगे। LG, Samsung, TCL और Kodak समेत कई कंपनियों के टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत सिर्फ 6,999 रुपये होगी। Flipkart Plus और ब्लैक यूजर्स के लिए सेल 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए खास हो सकती है।
Flipkart Sale में स्मार्ट TV की कीमतें घटी, जानिए Kodak, Samsung, LG, TCL और Realme के टीवी कितने रुपये में मिलेंगे।
6,999 रुपये में मिलेगा Kodak Smart TV
सेल में Kodak के स्मार्ट टीवी 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकेंगे। ब्रांड का 55 इंच LED TV 34,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 65 इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी 42,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Kodak का 50 इंच OLED Special Edition TV 23,499 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा Kodak X900 Pro सीरीज के 40 इंच टीवी की कीमत 11,999 रुपये और 43 इंच टीवी की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
Samsung TV पर भी मिल रहा डिस्काउंट
Samsung के Crystal UHD LED TV की कीमत 34,999 रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी का 55 इंच 4K TV 34,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55 इंच Mini LED TV 36,999 रुपये और 65 इंच 4K Smart TV 41,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
READ MORE : अब स्मार्ट टीवी, फ्रिज और कार भी करेंगे पेमेंट, जानें पूरी जानकारी
LG Smart TV की कीमत 25,999 रुपये से शुरू
LG के स्मार्ट टीवी भी सेल में कम कीमत पर मिलेंगे। कंपनी का 43 इंच 4K Smart TV 25,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55 इंच 4K Smart TV 36,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
READ MORE : Flipkart सेल में धमाका, स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट
TCL और Realme TV पर भी ऑफर
TCL का 55 इंच UHD Smart TV 23,500 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, 55 इंच QLED TV 25,999 रुपये और 55 इंच QD Mini LED TV 52,500 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Realme का 32 इंच QLED Smart TV 8,499 रुपये से शुरू होगा। Motorola और Philips जैसे ब्रांड्स के टीवी भी सेल में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। सेल में कीमत और ऑफर मॉडल के हिसाब से अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित टीवी की कीमत और ऑफर जरूर जांच लें।
