Motorola Edge 70 Pro: Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन Flipkart पर इसका टीजर पेज सामने आ चुका है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। टीजर के URL में ‘Apr26’ लिखा होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका लॉन्च 26 अप्रैल के आसपास हो सकता है।
Motorola का नया Edge 70 Pro चर्चा में, जानें इसके फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत।
डिजाइन और डिस्प्ले में प्रीमियम लुक
टीजर में इस फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम दिखाया गया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पिछले मॉडल से अलग है। यह नया डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक लगता है।
कंपनी इस बार बड़े बदलाव करने की बजाय अपने पुराने डिजाइन को और बेहतर बना रही है। फोन में कपड़ा नीला, साटन जैतून और संगमरमर शैली सफेद या ग्रे जैसे कलर ऑप्शन आने की उम्मीद है। साथ ही गहरे नीले और मैरून जैसे पैनटोन से प्रेरित रंग भी देखने को मिल सकते हैं।
कैमरा में लो-लाइट पर फोकस
Motorola Edge 70 Pro में कैमरा पर खास ध्यान दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Sony Lytia कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें बेहतर सुपर जूम फीचर होगा। इसका ‘seize the night’ टैगलाइन यह बताती है कि फोन लो-लाइट फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस करेगा।
इसके अलावा HDR10+ सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। कंपनी इस बार सिर्फ बेंचमार्क स्कोर पर नहीं, बल्कि असली इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस देने पर ध्यान दे रही है।
READ MORE: Elon Musk शुरू करने जा रहे गेमिंग स्टूडियो! Sony को देंगे टक्कर
बैटरी और चार्जिंग अपग्रेड
Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल के 6,000mAh से ज्यादा है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चल सकेगा। यह बैटरी अपग्रेड इसे और ज्यादा पावरफुल बनाता है।
READ MORE: Sony का ऐलान, अब FREE में खेलें ये गेम्स, देखें LIST
कीमत और मार्केट मुकाबला
इस फोन की कीमत लगभग 29,999 से शुरू हो सकती है, हालांकि इस बार थोड़ा प्राइस बढ़ने की संभावना भी है। Motorola Edge 70 Pro का सीधा मुकाबला मिड-रेंज सेगमेंट के बड़े स्मार्टफोन्स से होगा जैसे OnePlus Nord CE 6, Vivo T5 Pro, Realme 16 Pro और Redmi Note 15 Pro।
