best weapon for brimstone valorant phantom guide

Brimstone खेलते हैं? ये हथियार आपको बना देगा अलग

4 mins read
1 views
April 15, 2026

Phantom vs Vandal Valorant: Valorant में अगर आप Brimstone को चुनते हैं, तो आपका रोल पूरी तरह अलग हो जाता है। आप यहां शानदार किल्स करने वाले नहीं होते, बल्कि स्मोक्स लगाकर टीम को सपोर्ट करते हैं और राउंड को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में सही गन चुनना आपके गेम को और बेहतर बना सकता है।

Valorant में Brimstone के लिए कौन सी गन सबसे बेहतर है? जानें Phantom क्यों है बेस्ट और कैसे यह आपके गेम को आसान बना सकती है।

Phantom क्यों है Brimstone के लिए बेस्ट?

Brimstone के साथ Phantom सबसे सही गन मानी जाती है। इसका कारण उसकी प्लेस्टाइल है। Brimstone की ज्यादातर फाइट स्मोक्स के अंदर या उसके आसपास होती है, जहां दूरी कम या मिड-रेंज की होती है। Phantom इन रेंज में काफी अच्छी परफॉर्म करती है। इसका फायर रेट तेज है और रिकॉइल कंट्रोल करना आसान होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी गोली स्मोक के अंदर दिखाई नहीं देती, जिससे दुश्मन को आपकी लोकेशन समझना मुश्किल हो जाता है।

READ MORE:  भारत के टॉप 10 गेमिंग ईयरबड्स, देखें LIST

Smokes के साथ Phantom का फायदा

Brimstone की स्काई स्मोक दुश्मन की नजर रोकती हैं और उन्हें कन्फ्यूज करती हैं। जब दुश्मन इन स्मोक्स के अंदर आता है, तो आप Phantom से आसानी से स्प्रे कर सकते हैं और अपनी पोजिशन छिपाकर रख सकते हैं। इसके अलावा, Brimstone का Stim Beacon fire rate बढ़ाता है, जिससे Phantom और भी तेज और खतरनाक हो जाती है। इससे दुश्मनों को जल्दी खत्म करना आसान हो जाता है।

READ MORE: Reyna player ध्यान दें, गलत गन से बिगड़ रहा आपका पूरा गेम

क्या दूसरी गन भी सही है?

अगर आपको हेडशूट पसंद है, तो Vandal भी एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन यह नजदीकी लड़ाई में Phantom जितनी फायदेमंद नहीं होती। शूटगन कुछ जगहों पर काम आ सकती है, लेकिन हर मैच में यह भरोसेमंद नहीं रहती। अगर आप Brimstone खेल रहे हैं, तो अपनी समोक्स का सही इस्तेमाल करें और Phantom को चुनें। यह गन उसकी प्लेस्टाइल के हिसाब से सबसे सही है और आपको लगातार बेहतर रिजल्ट दे सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google ने Gmail में नया End-to-end encryption एनक्रिप्शन फीचर रोलआउट किया
Previous Story

Gmail यूजर्स ध्यान दें, नया फीचर आपकी प्राइवेसी बदल देगा

Latest from Gaming

Don't Miss