PlayStation Plus मार्च 2026 लाइनअप में कई शानदार गेम्स शामिल हुए हैं।

Sony का ऐलान, अब FREE में खेलें ये गेम्स, देखें LIST

4 mins read
81 views
April 2, 2026

Playstation Plus Games: Sony ने PlayStation Plus गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार PlayStation Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए और पॉपुलर गेम्स जोड़े जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहले जो खबरें लीक में सामने आई थी, वह लगभग सही साबित हुई है।

गेमर्स के लिए खुशखबरी, PlayStation Plus मार्च लाइनअप में कई शानदार गेम्स शामिल हुए हैं, जानें कौन-कौन से गेम्स खेलने को मिलेंगे।

17 मार्च से जुड़े सभी गेम्स

Sony के मुताबिक, 17 मार्च से PlayStation Plus Extra कैटलॉग में नए गेम्स उपलब्ध हो गए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम Persona 5 Royal का है, जो Persona 5 का एक्सपैंडेड वर्जन है। इसमें नए मिशन, अतिरिक्त म्यूजिक और सोशल फीचर्स जोड़े गए हैं। यह गेम PS4 और PS5 दोनों पर खेल सकेंगे। इसके साथ Blasphemous 2 भी PS4 और PS5 के लिए शामिल किया गया है।

Warhammer समेत कई गेम्स शामिल

इस बार कैटलॉग में Warhammer 40,000 Space Marine 2 (PS5) भी जोड़ा गया है। यह एक थर्ड-पर्सन एक्शन शूटर गेम है, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा, Madden NFL 26 (PS5), Metal Eden (PS5), The Lord of the Rings Return to Moria (PS5) और Astroneer (PS4) जैसे गेम्स भी शामिल हैं।

READ MORE: ‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?

हर गेम का अलग मजा

Metal Eden एक साइंस-फिक्शन रोबोट शूटर गेम है, जिसमें एक्शन और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है। वहीं, The Lord of the Rings Return to Moria एक सर्वाइवल गेम है, जिसमें खिलाड़ी मुश्किल हालात में खुद को बचाते हैं। Astroneer एक सैंडबॉक्स एक्सप्लोरेशन गेम है, जहां खिलाड़ी अलग-अलग ग्रहों की खोज कर सकते हैं।

READ MORE: PlayStation 5 हुआ महंगा, क्या युद्ध और AI हैं असली कारण?

Premium यूजर्स के लिए खास सरप्राइज

PlayStation Plus Premium यूजर्स के लिए Tekken Dark Resurrection को जोड़ा गया है। यह पहले PSP पर लॉन्च हुआ एक फाइटिंग गेम है, जिसे अब नए प्लेटफॉर्म पर खेला जा सकेगा। इस महीने का PlayStation Plus कैटलॉग गेमर्स के लिए काफी खास है। अलग-अलग जॉनर के गेम्स शामिल होने से हर तरह के खिलाड़ियों को नया और मजेदार अनुभव मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple CarPlay पर अब ChatGPT आ गया है, जिससे यूजर्स कार चलाते समय वॉयस के जरिए AI से बातचीत कर सकते हैं, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
Previous Story

ChatGPT ने CarPlay पर मारी एंट्री, Android Auto पर सवाल खड़े

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जहां एडमिशन लेना बेहद मुश्किल है।
Next Story

TOP 6: इन यूनिवर्सिटीज में सीट पाना सपना या असंभव?

Latest from Gadgets

Don't Miss