PlayStation 5 हुआ महंगा,

PlayStation 5 हुआ महंगा, क्या युद्ध और AI हैं असली कारण?

7 mins read
66 views
April 1, 2026

PS5 Expensive Reasons: अगर आप PlayStation 5 खरीदने का प्लान कर रहे थे खासकर GTA VI के लॉन्च से पहले, तो अब समय थोड़ा मुश्किल हो गया है। Sony ने PS5 की कीमतों में दुनिया भर में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। खासकर PS5 Pro की कीमत अमेरिका में 150 डॉलर से बढ़कर 899.99 डॉलर हो गई है। भारत में अभी कीमत नहीं बदली है, लेकिन आने वाले समय में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

PS5 की कीमत बढ़ने से गेमिंग दुनिया में हलचल मच गई है, जानिए क्यों महंगा हो रहा है PlayStation 5 और इसका क्या असर पड़ेगा।

क्यों बढ़ रही है PS5 की कीमत?

PS5 महंगा होने की सबसे बड़ी वजह चिप्स की कमी है। आज के समय में AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल इस कमी की मुख्य वजह बन गया है। ChatGPT और Gemini जैसे AI मॉडल को चलाने के लिए बड़े डेटा सेंटरों में बहुत ज्यादा मेमोरी चिप्स और GPU की जरूरत पड़ती है। इस वजह से चिप बनाने वाली कंपनियां अब पहले सर्वर और AI से जुड़े प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे गेमिंग कंसोल जैसे प्रोडक्ट्स के लिए सप्लाई कम हो गई है। इस स्थिति को एक्सपर्ट्स RAMageddon कह रहे हैं।

Sony ने क्या कहा?

Sony की VP ग्लोबल मार्केटिंग इसाबेल टोमैटिस ने कहा कि कंपनी जानती है कि कीमत बढ़ने से यूजर्स पर असर पड़ता है, लेकिन यह कदम जरूरी था, ताकि कंपनी लगातार बेहतर और इनोवेटिव गेमिंग अनुभव दे सके।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

कीमत बढ़ने की एक और बड़ी वजह वैश्विक तनाव भी है। मिडिल ईस्ट में हाल की घटनाओं के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ईरान के हमले के बाद कतर के प्राकृतिक गैस निर्यात प्लांट पर असर पड़ा, जिससे हीलियम सप्लाई बाधित हुई। कतर दुनिया का लगभग एक-तिहाई हीलियम सप्लाई करता है और यह गैस सेमीकंडक्टर बनाने में बहुत जरूरी होती है। कतर की गैस कंपनी के अनुसार, हीलियम एक्सपोर्ट में 14% की गिरावट आई है, जिससे चिप उत्पादन की लागत और बढ़ सकती है।

READ MORE: GameStop ने PS3, Xbox 360 और Wii U को बताया Retro

कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

यह दूसरी बार है जब एक साल के अंदर PS5 की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले भी 50 डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। अब स्टैंडर्ड PS5 649.99 डॉलर और डिजिटल एडिशन 599.99 डॉलर में मिल रहा है। PlayStation Portal की कीमत भी 199.99 डॉलर से बढ़कर 249.99 डॉलर हो गई है। PlayStation Portal की कीमत बढ़ना भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है। भारत में PS5 डिजिटल एडिशन 49,990 और डिस्क एडिशन 54,990 में उपलब्ध है। पिछले साल 5,000 की बढ़ोतरी हो चुकी है और अब अप्रैल तक एक और बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

READ MORE: सेलर पीस में स्ट्रॉन्गेस्ट शिनोबी पाने का रहस्य क्या है?

गेमिंग इंडस्ट्री पर असर

इस कीमत बढ़ोतरी का असर पूरी गेमिंग इंडस्ट्री पर दिख रहा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में PS5 की बिक्री 16% गिरकर 8 मिलियन यूनिट रह गई। Epic Games ने भी कमजोर कंसोल बिक्री के कारण 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। Microsoft ने भी Xbox की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे साफ है कि यह समस्या केवल Sony तक सीमित नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta Instagram Plus नाम से नया पेड फीचर टेस्ट कर रहा है।
Previous Story

Meta ने शुरू किया नया टेस्ट, Instagram पर Free देखेंगे Reels

𝟮𝟬𝟮𝟲 के टॉप सस्ते क्रिप्टो टोकन: बना देंगे आपको अमीर!
Next Story

2026 के टॉप सस्ते क्रिप्टो टोकन: बना देंगे आपको अमीर!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss