Apple CarPlay पर अब ChatGPT आ गया है, जिससे यूजर्स कार चलाते समय वॉयस के जरिए AI से बातचीत कर सकते हैं, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर।

ChatGPT ने CarPlay पर मारी एंट्री, Android Auto पर सवाल खड़े

4 mins read
81 views
April 2, 2026

Apple Carplay Chatgpt: Apple CarPlay यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अब ChatGPT CarPlay पर उपलब्ध हो गया है। यह पहला AI ऐप है, जो इस प्लेटफॉर्म पर आया है। अब यूजर्स कार चलाते समय बिना हाथ लगाए AI से बात कर सकते हैं।

Apple CarPlay पर अब ChatGPT आ गया है, जिससे यूजर्स कार चलाते समय वॉयस के जरिए AI से बातचीत कर सकते हैं, जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर।

iOS 26.4 अपडेट से मिला सपोर्ट

यह फीचर Apple के iOS 26.4 अपडेट के बाद शुरू हुआ है। इस अपडेट में Apple ने थर्ड-पार्टी voice-based conversational apps को CarPlay में इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इसी वजह से अब ChatGPT जैसे ऐप्स कार के डैशबोर्ड पर काम कर पा रहे हैं।

कैसे काम करेगा ChatGPT

CarPlay पर ChatGPT सिर्फ वॉयस के जरिए काम करेगा। यानी इसमें टेक्स्ट या इमेज नहीं दिखेंगे। यूजर्स अपनी आवाज से सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें आवाज में ही जवाब मिलेगा। इसमें एक End बटन और म्यूट/अनम्यूट का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा, आप अपनी पिछली बातचीत भी देख सकते हैं। हालंकि, अभी ChatGPT CarPlay पर कार के फीचर्स या iPhone को कंट्रोल नहीं कर सकता। इसके साथ ही इसमें कोई वॉयस एक्टिवेशन नहीं है, यानी हर बार आपको खुद ऐप खोलकर बातचीत शुरू करनी होगी।

READ MORE: Meta के दिग्गज Dave Dugan की ChatGPT में एंट्री

कैसे करें इस्तेमाल

  • अपने iPhone को iOS 26.4 पर अपडेट करना होगा।
  • App Store से ChatGPT ऐप डाउनलोड या अपडेट करना होगा।
  • iPhone को CarPlay सपोर्ट वाली कार से कनेक्ट करना होगा।
  • CarPlay स्क्रीन पर ChatGPT आइकन पर टैप करके बातचीत शुरू करनी होगी।

क्यों है यह फीचर खास

  • CarPlay में ChatGPT का आना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
  • अब ड्राइविंग के दौरान बिना हाथ लगाए जानकारी लेना और सवाल पूछना आसान हो जाएगा।
  • यह फीचर न सिर्फ सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग में भी मदद करेगा।

READ MORE: अब ChatGPT करेगा शॉपिंग भी! Shopify स्टोर्स से होगी सीधे खरीदारी

Android Auto पर क्या स्थिति है

ChatGPT के Android Auto पर आने की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, Google अपने Android Auto में Gemini AI देता है, जिससे यूजर्स नेविगेशन और वॉयस कमांड जैसे काम कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

मेघन मार्कल की आदत से परेशान थे पैट्रिक
Previous Story

मेघन मार्कल की आदत से परेशान थे पैट्रिक? खुद किया मजेदार खुलासा

PlayStation Plus मार्च 2026 लाइनअप में कई शानदार गेम्स शामिल हुए हैं।
Next Story

Sony का ऐलान, अब FREE में खेलें ये गेम्स, देखें LIST

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss