gta 5 last ride event gaming news

GTA 5 फैंस हुए भावुक, लॉस सैंटोस में निकलेगी आखिरी रैली

6 mins read
5 views
November 10, 2026

GTA 6 Launch Date India : GTA 6 के लॉन्च से ठीक पहले खिलाड़ी GTA 5 को अपने अंदाज में विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए 18 नवंबर को ‘The Last Ride’ नाम से एक खास कम्युनिटी इवेंट आयोजित होगा। इसमें खिलाड़ी अपनी पसंदीदा कार लेकर लॉस सैंटोस की सड़कों पर आखिरी बार साथ ड्राइव करेंगे। यह इवेंट Rockstar Games की तरफ से आयोजित नहीं किया जा रहा है। इसे GTA 5 के फैंस ने मिलकर शुरू किया है। इसका मकसद गेम में लड़ाई करने के बजाय पुरानी यादों को फिर से जीना है।

GTA 5 को आखिरी विदाई देंगे खिलाड़ी, 18 नवंबर को होगा The Last Ride

किसने शुरू किया GTA 5 का The Last Ride इवेंट?

इस इवेंट का आइडिया TikTok क्रिएटर CraftizyTV के एक वीडियो से सामने आया। उन्होंने GTA 5 के खिलाड़ियों से 18 नवंबर को वापस लॉस सैंटोस आने की अपील की। इसके बाद यह पोस्ट TikTok, X और गेमिंग कम्युनिटी में तेजी से फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी लॉस सैंटोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इकट्ठा होंगे। यहां से सभी अपनी कारों के साथ एक लंबी ड्राइव पर निकलेंगे। PS5 खिलाड़ियों के लिए अलग इवेंट की जिम्मेदारी क्रिएटर All Eyez On Glitch संभाल रहे हैं।

READ MORE: OpenAI का गेमिंग धमाका! Game Boy जैसे नए डिवाइस की झलक, Video Viral

The Last Ride में कैसे शामिल होंगे खिलाड़ी?

इस इवेंट का कोई मुकाबला या जीतने का लक्ष्य नहीं है। खिलाड़ियों को बस कुछ नियमों का पालन करना होगा।

  • 18 नवंबर को GTA Online में लॉगिन करें।
  • अपनी पसंदीदा कार लेकर आएं।
  • अपनी पसंद के कपड़े पहनें।
  • दूसरे खिलाड़ियों पर हमला न करें।
  • किसी की कार को टक्कर न मारें।
  • पुलिस से पीछा छुड़ाने वाली गतिविधियों से बचें।

इस इवेंट के लिए Rockstar Games ने कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया है। अलग-अलग कम्युनिटी अपने हिसाब से सेशन आयोजित कर रही हैं। इसकी कोई एक आधिकारिक शुरुआत का समय भी तय नहीं है।

GTA 6 की प्रीलोडिंग शुरू, जानें भारत में रिलीज टाइम

इसी बीच Rockstar Games ने GTA 6 की डिजिटल प्रीलोडिंग शुरू कर दी है। PS5 पर डाउनलोड 10 नवंबर को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे शुरू हुआ। वहीं, Xbox Series X|S पर प्रीलोडिंग 12:00 AM GMT यानी सुबह 5:30 बजे IST से शुरू हुई। गेम इंस्टॉल करने के लिए कंसोल के हिसाब से 212GB तक खाली स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है।

READ MORE: GTA 6 Online जल्द होगा लॉन्च? नए संकेतों से बढ़ी उम्मीद!

भारत में कब रिलीज होगा GTA 6?

GTA 6 को 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया जाएगा। भारत में गेम रात 12 बजे IST पर उपलब्ध होगा। The Last Ride के लिए 18 नवंबर इसलिए खास है, क्योंकि यह GTA 6 के आने से पहले लॉस सैंटोस में बिताया जाने वाला आखिरी पूरा दिन होगा। हालांकि, GTA 6 आने के बाद भी GTA Online बंद नहीं होगा। खिलाड़ी आगे भी इस शहर में लौट सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss