ASUS ROG के 20 साल पूरे होने पर भारतीय गेमर्स को ताइवान जाने का फ्री मौका मिल रहा

‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?

6 mins read
168 views
March 14, 2026

ASUS ROG 20 Years: अगर आप गेम खेलने के दीवाने हैं और आपका पसंदीदा ब्रांड ASUS ROG है, तो यह खबर आपके लिए है। ASUS Republic of Gamers ने गेमिंग की दुनिया में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कंपनी ने भारतीय गेमर्स के लिए एक कम्युनिटी पहल शुरू की है, जिसमें जीतने वाले को ताइवान की फ्री ट्रिप मिलेगी!

ASUS ROG के 20 साल पूरे होने पर भारतीय गेमर्स को मिल रहा है फ्री में ताइवान जाने का शानदार मौका, बस अपनी गेमिंग जर्नी शेयर करो और जीतो फ्री टिकट।

क्या है यह पहल?

ROG ने ROG Super Fan India नाम का एक कम्युनिटी प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें भारत के गेमर्स को अपनी गेमिंग जर्नी और ROG के साथ अपने अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा। इसमें आप बता सकते हैं कि गेम आपकी जिंदगी में क्या बदलाव लाया है और ROG डिवाइसेज ने आपके साथ कौन से खास पल बनाए हैं।

कैसे करें एंट्री?

इसमें हिस्सा लेना बेहद आसान है। आप इन फॉर्मेट्स में अपनी एंट्री दे सकते हैं जैसे कि शॉर्ट वीडियो या रील्स, गेमिंग रिज्यूमे या हाइलाइट क्लिप्स और गेमिंग मील-स्टोन्स की कहानी। अगर आपका YouTube या Twitch पर चैनल है तो उसका लिंक भी एंट्री के साथ दे सकते हैं। यह पहल 12 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा और विजेताओं का ऐलान बाद में होगा।

READ MORE: Pentagon ने Anthropic को बताया देश के लिए खतरा

जीतने पर क्या मिलेगा?

भारत से दो विजेताओं को चुना जाएगा। उन्हें ताइवान की फ्री ट्रिप मिलेगी जहां ROG ब्रांड की शुरुआत हुई थी। वहां वो ROG के हेडक्वार्टर जाएंगे और 20वीं सालगिरह का जश्न भी मनाएंगे। बाकी फाइनलिस्ट्स को गेमिंग एक्सेसरीज और सर्टिफिकेट मिलेंगे। चयन प्रक्रिया में पहले एंट्रीज की इवोल्यूशन होगी और फिर एक ऑफलाइन राउंड होगा, जिसमें आपको अपनी गेमिंग स्टोरी सामने रखनी होगी।

ASUS India ने क्या कहा?

ASUS India के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सु ने कहा कि पिछले 20 सालों में ROG को गेमर्स और क्रिएटर्स के जुनून ने आगे बढ़ाया है। ROG Super Fan India हमारी उस कम्युनिटी को सलाम है जो हमेशा से हमारे साथ रही है।

READ MORE: यूरोप का पहला आजाद डेटा सेंटर आयरलैंड में तैयार!

भारत में गेमिंग का बदलता चेहरा

आज भारत में गेमिंग सिर्फ टाइमपास नहीं रही। Esports टूर्नामेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और लाइवस्ट्रीम कम्युनिटी के साथ यह एक पूरी इंडस्ट्री बन चुकी है। ROG का यह प्रोग्राम भारतीय गेमर्स की इसी मेहनत और क्रिएटिविटी को सेलिब्रेट करने के लिए है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google और Samsung मिलकर बनाया Sokatoa GPU प्रोफाइलर
Previous Story

Google-Samsung का नया GPU टूल लॉन्च! जानिए डेवलपर्स के लिए क्यों है खास

क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार
Next Story

क्या महंगा होगा मोबाइल इंटरनेट? सरकार डेटा यूज पर टैक्स लगाने की कर रही विचार

Latest from Gaming

Don't Miss