Google Samsung gaming tool: अब मोबाइल गेम खेलते समय अचानक आने वाला लैग या फ्रेम ड्रॉप नहीं बनेगा परेशानी का कारण। Google और Samsung मिलकर इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। दोनों ने मिलकर एक नया टूल लॉन्च किया है। जिससे गेम डेवलपर्स को पहले ही परफॉर्मेंस की कमियों का पता लगाने चल जाएगा। तो आइए जानते है इस टूल खासियत के बार में।
Google और Samsung मिलकर बनाया Sokatoa GPU प्रोफाइलर… जानिए क्यों Android गेम डेवलपर्स के लिए बताया जा रहा है खास।
डेवलपर्स को मिला नया GPU टूल
बता दें कि दोनों कंपनी एकसाथ मिलकर Sokatoa नाम का एक एडवांस्ड GPU प्रोफाइलर तैयार किया है। इसे सैमसंग के रिसर्च सेंटर और कंप्यूटिंग लैब ने विकसित किया है। इसके अलावे Google और LunarG की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए गेम बनाने वाले डेवलपर्स के काम आएगा।
अलग-अलग हार्डवेयर पर करेगा काम
Sokatoa को इस तरह डिजाइन बिल्कुल अलग तरीके से किया गया है। जिससे सिर्फ केवल सैमसंग डिवाइस तक सीमित न रहे। यह सैमसंग के Xclipse GPU के साथ-साथ Qualcomm और ARM बेस्ड GPU को भी सपोर्ट करता है। इस तरह के डिवाइस ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में उपयोग होते हैं। यानी पूरे एंड्रॉयड सिस्टम को इसका फायदा मिल सकता है।
READ MORE- AI का असर! Atlassian ने 1600 कर्मचारियों को निकाला
मल्टी-फ्रेम प्रोफाइलिंग की खासियत
यह एक मल्टी-फ्रेम GPU प्रोफाइलिंग है। आमतौर पर डेवलपर्स को केवल एक फ्रेम का डेटा मिलता है। जिससे कई छिपी हुई समस्याएं बाहर नहीं आ पाती है। Sokatoa एक साथ कई फ्रेम का गहन अध्ययन और विश्लेषण करके उन बग्स को पहचानने में मदद करता है, जो समय-समय पर गेम में रुकावट पैदा करते हैं।
READ MORE- Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट
डेवलपर्स को मिलेगा तेज टेस्टिंग सिस्टम
Sokatoa की मदद से डेवलपर्स गेम के ग्राफिक्स को संभालने वाले Shaders में बदलाव करके तुरंत उसका परिणाम देख सकते हैं। इस टूल को लॉन्च से पहले कई गेम स्टूडियो ने आजमाया है। Clash of Clans बनाने वाली कंपनी Supercell के इंजीनियरों ने बताया कि इससे ग्राफिक्स से जुड़ी समस्याओं को पहचानना काफी आसान हो गया है। वहीं Unity Technologies ने भी इसे अपने गेम इंजन के साथ टेस्ट किया है।
अगर खामियां को दूर करने में सफल रही तो Sokatoa आने वाले समय में एंड्रॉयड गेम डेवलपमेंट का महत्वपूर्ण टूल बन सकती है।
