अमेरिका में AI प्रोफेशनल्स की भारी कमी

AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!

7 mins read
67 views
April 2, 2026

AI jobs USA: अमेरिका में Artificial Intelligence की क्षेत्र में ग्रोथ इस वक्त सबसे ज्यादा है। टेक कंपनियां के डिमांड के हिसाब से एआई प्रोफेशनल्स की मांग भी तेज होती जा रही है। आज के समय में एआई की पहचान टेक्नोलॉजी से आगे एक करियर के लिए विकल्प बन गया है। टेक कंपनियां चाहती है कि उसे एआई के अनुभवी प्रोफेशनल्स मिले।

युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MIT में AI कोर्स से लेकर अमेरिका में जॉब के मौके तक, जानिए क्यों AI बन रहा है सबसे बड़ा करियर ऑप्शन।

टेक जगत के अलावे हर क्षेत्र में मांग

मांग तो हेल्थकेयर, फाइनेंस और एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में भी खूब बढ़ रही है। कंपनियों की डिमांड के अनुरूप वर्कर्स मिल नहीं रहे हैं। रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका को आने वाले समय में एआई वर्कर्स की काफी जरूरत होगी। इसके लिए जरूरी है कि अगर कोई अमेरिका जाकर एआई की पढ़ाई करता है तो उसके लिए रोजगार के बड़े अवसर मिल सकते हैं।

अमेरिका में टैलेंट की भारी कमी

Bain & Company की रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक बड़ी कमी देखने को मिलेगी। मांग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर बनता जा रहा है। यह स्थिति स्टूडेंट्स के लिए अवसर बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक AI जॉब्स की संख्या 13 लाख से ज्यादा हो सकती है। लेकिन उपलब्ध प्रोफेशनल्स की संख्या करीब 6.45 लाख ही होगी। इसका मतलब है कि हर दूसरी जॉब खाली रह सकती है। इससे इस फील्ड की अहमियत और बढ़ जाती है।

सैलरी में भी लगातार इजाफा

AI सेक्टर में सिर्फ जॉब ही नहीं, सैलरी भी आकर्षक है। इस फील्ड में हर साल लगभग 11 प्रतिशत तक वेतन बढ़ रहा है। इसके बावजूद कंपनियां टैलेंट के लिए संघर्ष कर रही हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में AI Skills की वैल्यू और बढ़ेगी। Massachusetts Institute of Technology को AI की पढ़ाई के लिए दुनिया में नंबर वन माना गया है। यह यूनिवर्सिटी ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान रखती है।

READ MORE- Coca-Cola और Walmart के CEO छोड़ रहे पद, AI बनी बड़ी वजह

MIT का खास AI कोर्स

MIT में बैचलर ऑफ साइंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डिसिजन मेकिंग कोर्स उपलब्ध है। यह चार साल का प्रोग्राम है। इसमें स्टूडेंट्स को AI और डेटा से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं। यह कोर्स इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वहीं, अगर खर्च की बात करें तो MIT में पढ़ाई सस्ती नहीं है। एक साल का कुल खर्च करीब 92,760 डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल, भोजन और अन्य खर्च शामिल हैं। भारतीय रुपये में यह करीब 86 लाख से ज्यादा होता है। हालांकि स्कॉलरशिप से खर्च कम किया जा सकता है।

READ MORE-  Anthropic के झटके के बाद विप्रो ने AI में झोंकी पूरी ताकत…चला बड़ा दांव

स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अवसर

AI फील्ड में तेजी से बढ़ती डिमांड स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका है। अगर अभी सही स्किल सीखी जाए, तो भविष्य में शानदार करियर बन सकता है। खासकर अमेरिका जैसे देशों में पढ़ाई करने से ग्लोबल एक्सपोजर भी मिलता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट
Previous Story

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट

ixigo की पेरेंट कंपनी में Coronation Fund Managers ने हिस्सेदारी 7% के पार पहुंचाई
Next Story

ixigo पर बढ़ा बड़ा भरोसा, Coronation ने 7 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी ली

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss