टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

5 mins read
77 views
April 1, 2026

Nothing AI Smart Glasses: Nothing अब सिर्फ स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट तक सीमित नहीं रहना चाहती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस और नए ईयरबड्स पर काम कर रही है। यह कंपनी की नई मल्टी-डिवाइस रणनीति का हिस्सा है।

Nothing जल्द AI स्मार्ट ग्लासेस और नए ईयरबड्स लॉन्च करने की तैयारी में है, ये ग्लासेस 2027 में आ सकते हैं और यूजर्स को स्मार्ट व पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देंगे।

2027 में लॉन्च हो सकते हैं स्मार्ट ग्लासेस

रिपोर्ट के अनुसार, Nothing अपने स्मार्ट ग्लासेस को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। इन ग्लासेस में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे जरूरी फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इनमें पूरी तरह ऑगमेंटेड रियलिटी डिस्प्ले नहीं होगा, बल्कि AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

कैसे काम करेंगे ये ग्लासेस

ये स्मार्ट ग्लासेस स्मार्टफोन और क्लाउड की मदद से काम करेंगे। इनका मुख्य मकसद यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना होगा, जैसे ऑटोमैटिक टास्क और स्मार्ट सुझाव। Nothing के CEO कार्ल पेई पहले इस सेगमेंट में आने को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं थे, लेकिन अब वह कंपनी को मल्टी-डिवाइस दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। यह बदलाव दिखाता है कि Nothing अब नए टेक कैटेगरी में भी अपनी जगह बनाना चाहता है।

READ MORE: ‘6G सिर्फ स्पीड नहीं, AI से होगा असली बदलाव’

बढ़ती प्रतिस्पर्धा

स्मार्ट ग्लासेस मार्केट में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। Google, Apple और Meta जैसी बड़ी कंपनियां पहले से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। Meta ने 2025 में AI स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए थे, जिनमें डिस्प्ले भी शामिल था।

READ MORE: इन ईयरबड्स और हेडफोन ने लोगों को बनाया दीवाना, तगड़े हैं फीचर्स

Apple भी कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple भी अपने स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम ‘N50 बताया जा रहा है। ये ग्लासेस iPhone से कनेक्ट होकर काम करेंगे और प्रोसेसिंग फोन पर ही होगी। Nothing सिर्फ ग्लासेस ही नहीं, बल्कि नए AI-बेस्ड ईयरबड्स पर भी काम कर रहा है। यह प्रोडक्ट इसी साल लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसके फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या सुरक्षित है आपका निवेश? 52M क्रिप्टो चोरी ने उठाए सवाल
Previous Story

क्या सुरक्षित है आपका निवेश? 52M क्रिप्टो चोरी ने उठाए सवाल

Evil Dead’ एक डर और सस्पेंस से भरी हॉलीवुड फिल्म है
Next Story

ये फिल्म देखते ही बढ़ेगी धड़कनें, हर सीन में छिपा है खतरा

Latest from Gadgets

Don't Miss