Dua Lipa Samsung: पॉप स्टार दुआ लिपा (Dua Lipa) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं बल्कि एक बड़ा कानूनी विवाद है। दुआ लिपा (Dua Lipa Latest News) के मुताबिक, सिंगर ने Samsung के खिलाफ 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि कंपनी ने सिंगर की तस्वीर का इस्तेमाल टीवी बेचने के लिए किया, लेकिन इसके लिए न तो उनकी अनुमति ली गई और न ही उन्हें कोई भुगतान किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung (Samsung Legal Case) के ऊपर यह केस उस समय शुरू हुआ जब दुआ लिपा (Dua Lipa News) को पता चला कि कंपनी उनके चेहरे वाली तस्वीर का इस्तेमाल टीवी के कार्डबोर्ड बॉक्स पैकेजिंग पर कर रही है। बताया गया है कि यह इस्तेमाल पिछले साल से किया जा रहा था।
दुआ लिपा (Dua Lipa) ने Samsung पर 15 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोका, सेलिब्रिटी इंडस्ट्री में मची हलचल
क्या है पूरा विवाद?
सिंगर का आरोप है कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल एक बड़े मार्केटिंग कैंपेन में किया गया, जिससे ऐसा लगा कि वह Samsung TV को प्रमोट कर रही हैं। हालांकि, दुआ लिपा (Dua Lipa Song) का कहना है कि उन्होंने कभी इस तरह की अनुमति नहीं दी। यह केस (Dua Lipa Image Controversy) इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि सिंगर अपनी ब्रांड इमेज को लेकर काफी सतर्क मानी जाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुआ लिपा (Dua Lipa Breaking News) केवल चुनिंदा ब्रांड्स का प्रमोशन करती हैं और किसी भी एंडोर्समेंट से पहले काफी सोच-विचार करती हैं। मुकदमे में दावा किया गया है कि इस्तेमाल की गई तस्वीर 2024 में Austin City Limits Festival के दौरान बैकस्टेज ली गई थी, जिसका कॉपीराइट दुआ लिपा (Dua Lipa Case) के पास है।
READ MORE: Apple का बड़ा प्लान! Intel और Samsung से शुरुआती बातचीत
सोशल मीडिया पोस्ट भी बने सबूत
कानूनी दस्तावेजों में X पर किए गए कुछ पोस्ट्स का भी जिक्र किया गया है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने दुआ लिपा की तस्वीर देखकर Samsung TV खरीदने का फैसला किया। एक यूजर ने लिखा कि वह टीवी खरीदने की योजना नहीं बना रहा था, लेकिन बॉक्स पर Dua Lipa को देखकर उसने खरीद लिया। वहीं, दूसरे ने कहा कि वह सिर्फ सिंगर की वजह से टीवी खरीद सकता है।
READ MORE: Samsung को चुनौती देने आ रहा Motorola का पहला फोल्डेबल फोन
Samsung TV promotion पर उठे सवाल
यह मामला अब Samsung TV promotion और सेलिब्रिटी इमेज के इस्तेमाल को लेकर नई बहस खड़ी कर सकता है। मुकदमे में कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क विवाद और प्रचार अधिकारों के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं।
