Supreme Court AI Chatbot: CJI सूर्यकांत (Surya Kant) ने सोमवार को भारतीय न्यायपालिका के लिए दो नए डिजिटल कदमों की घोषणा की है। इन पहलों का मकसद अदालतों से जुड़ी सेवाओं को आम लोगों के लिए आसान बनाना और केस से जुड़ी जानकारी को एक जगह जोड़ना है। इसके तहत ‘One Case One Data’ पहल और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की वेबसाइट के लिए ‘Su Sahay’ AI चैटबॉट लॉन्च किया गया है।
इन नई डिजिटल सुविधाओं का उद्देश्य वकील, केस लड़ने वाले लोगों और आम नागरिकों को कोर्ट से संबंधित जानकारी तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि अलग-अलग वेबसाइटों और कठिन प्रक्रियाओं की परेशानी कम हो सके।
सुप्रीम कोर्ट (SC) वेबसाइट पर AI की एंट्री: CJI सूर्यकांत ने लॉन्च किया Su Sahay चैटबॉट, मिलेगी कानूनी मदद
क्या है ‘One Case One Data’ पहल?
सुनवाई की शुरुआत में CJI सूर्यकांत ने बताया कि न्यायपालिका अब ‘One Case One Data’ पहल शुरू कर रही है। इस सिस्टम के जरिए हाई कोर्ट (HC), जिला अदालत (District Court) और तहसील स्तर की अदालतों (Tehsil Courts) की जानकारी को एक डिजिटल ढांचे में जोड़ा जाएगा।
CJI ने कहा कि इस पहल के तहत अलग-अलग अदालतों की मल्टी-लेवल जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। इसका उद्देश्य एक से ज्यादा प्रभावी और बेहतर केस मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करना है।
आम लोगों के लिए यह पहल काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अभी तक किसी केस की जानकारी पाने के लिए अलग-अलग पोर्टल देखने पड़ते हैं, जहां जानकारी का फॉर्मेट और अपडेट भी अलग-अलग होते हैं। कई बार केस का स्टेटस ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन नए सिस्टम से यह प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है।
READ MORE: SC ने AI के यूज पर जताई चिंता, फर्जी केस लॉ पर भी उठाए सवाल
SC वेबसाइट पर आया AI चैटबॉट ‘Su Sahay’
CJI सूर्यकांत ने दूसरी बड़ी घोषणा करते हुए ‘Su Sahay’ नाम के AI आधारित चैटबॉट को लॉन्च करने की जानकारी दी। यह चैटबॉट सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court News) की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और इसे National Informatics Centre (NIC) ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री Supreme Court Registry) के साथ मिलकर तैयार किया है।
इस चैटबॉट (Chatbot) का उद्देश्य लोगों को कोर्ट से जुड़ी जरूरी सेवाओं के बारे में आसान जानकारी देना है। CJI ने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court CJI) की सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक आसान और सुविधाजनक इंटरफेस देगी।
READ MORE: SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा
डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
CJI सूर्यकांत ने इन पहलों को तैयार करने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्री टीम की सराहना भी की। उन्होंने भरोसा जताया है कि यह कदम न्यायपालिका से जुड़े सभी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। आज बैंकिंग, टेलीकॉम और सरकारी सेवाओं में डिजिटल सिस्टम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब अदालतें भी तकनीक और AI की मदद से लोगों तक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
