Anti-Mosquito Racket: भारतीय घरों में मच्छरों से बचने के लिए मच्छर मारने वाला बैट (Anti-Mosquito Racket) इस्तेमाल किया जाता है। यह बैटरी से चलने वाला डिवाइस है और मच्छरों के संपर्क में आते ही उन्हें खत्म कर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसे टीवी के पास इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके महंगे टीवी को नुकसान पहुंच सकता है?
अगर आपकी टीवी स्क्रीन (TV Screen Damage) के आसपास मच्छर उड़ रहे हैं और आप उन्हें मारने के लिए रैकेट इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो पहले सावधान हो जाइए। यह छोटी-सी गलती आपके टीवी को खराब कर सकती है और आपको बड़ा खर्चा उठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि TV स्क्रीन खराब होने की चेतावनी (TV Screen Damage Warning) को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
एंटी-मॉस्किटो रैकेट पलक झपकते आपकी TV बर्बाद कर सकता है, जानें क्यों इसे TV के पास न लाएं।
टीवी को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है रैकेट?
हाई-वोल्टेज वाले Anti-Mosquito Racket में बिजली का तेज झटका पैदा होता है। जब मच्छर इसके संपर्क में आता है, तो हल्की स्पार्किंग होती है। देखने में यह सामान्य लग सकती है, लेकिन इससे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस (EMI) पैदा हो सकती है।
READ MORE: 10 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ QLED टीवी, देखें LIST
अगर यह रैकेट LED या OLED टीवी के बहुत पास इस्तेमाल किया जाए, तो इसकी एनर्जी हवा के जरिए टीवी के अंदर मौजूद संवेदनशील हिस्सों तक पहुंच सकती है। इससे डिस्प्ले पैनल और इंटरनल सर्किट को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि Mosquito Bat Harm केवल मच्छरों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी प्रभावित कर सकता है।
स्मार्ट टीवी क्यों होते हैं ज्यादा सेंसिटिव?
आज के स्मार्ट टीवी और आधुनिक डिस्प्ले में बेहद पतले और सेंसिटिव ट्रांजिस्टर लगे होते हैं। ये इलेक्ट्रिक स्टेटिक डिस्चार्ज को आसानी से सहन नहीं कर पाते। अगर रैकेट टीवी फ्रेम के बहुत करीब चला जाए, तो इससे टीवी के T-Con Board में शॉर्ट-सर्किट होने का जोखिम बढ़ सकता है। कई लोग सोचते हैं कि जब तक रैकेट टीवी को छू नहीं रहा, तब तक कोई खतरा नहीं है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है क्योंकि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक असर बिना संपर्क के भी नुकसान पहुंचा सकता है।
READ MORE: 2026 में एयर कूलर खरीदते समय होने वाली आम गलतियां
टीवी के आसपास मच्छर दिखें तो क्या करें?
अगर टीवी स्क्रीन पर मच्छर बैठा दिखाई दे, तो तुरंत रैकेट इस्तेमाल करने की गलती न करें। पहले किसी मुलायम कपड़े की मदद से मच्छर को स्क्रीन से हटाएं या उसे टीवी से दूर भगाने की कोशिश करें। इसके बाद सुरक्षित दूरी बनाकर रैकेट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, Home Electronics Safety को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आसपास मच्छर भगाने के लिए दूसरे विकल्प जैसे मॉस्किटो रिपेलेंट या कमरे की सफाई का सहारा लेना बेहतर हो सकता है।
