प्यार, जुदाई और एहसास, OTT पर देखें ‘Chand Mera Dil’

प्यार, जुदाई और एहसास, OTT पर देखें ‘Chand Mera Dil’

6 mins read
2 views
July 16, 2026

Chand Mera Dil: थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए थे? अब आपके लिए अच्छी खबर है। चांद मेरा दिल OTT रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है। अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा अब 17 जुलाई से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को अब ओटीटी पर नया दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अब JioHotstar पर स्ट्रीम जानिए,  फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

17 जुलाई से JioHotstar पर होगी स्ट्रीम

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘चांद मेरा दिल‘ अब सीधे जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। कहानी आरव और चांदनी की है, जो प्यार, दिल टूटने और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए खुद को समझने की कोशिश करते हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अनन्या पांडे ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चांदनी का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। वहीं लक्ष्य ने कहा कि यह ऐसी कहानी है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बनी रहती है।

https://www.hotstar.com/in/movies/chand-mera-dil/1271664758

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

फिल्म ने दुनियाभर में 38.11 करोड़ की कमाई की। इसमें भारत से 34.26 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 3.85 करोड़ शामिल हैं। वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 29.09 करोड़ रहा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी पर इसे ज्यादा दर्शक मिलेंगे। रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए यह एक नया विकल्प बन सकती है।

READ MORE: OTT पर गर्दा उड़ाएगी सामंथा की Maa Inti Bangaaram

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन की खास बातें

फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्माता करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डीसूजा हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म रिश्तों की भावनाओं और जीवन के बदलते दौर को दिखाने की कोशिश करती है। अगर आपको रोमांटिक ड्रामा और इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

READ MORE: सुनीता आहूजा की वापसी चाहते हैं Lock Upp 2 के फैंस, जानें क्यों?

थिएटर में औसत प्रदर्शन के बाद अब ‘चांद मेरा दिल’ की असली परीक्षा ओटीटी पर होगी। 17 जुलाई से दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर घर बैठे देख सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

यूरोप कोर्ट का फैसला, YouTube जुआ विज्ञापनों पर Google की हार
Previous Story

यूरोप कोर्ट का फैसला, YouTube जुआ विज्ञापनों पर Google की हार

Latest from Entertainment

Don't Miss