Maa Inti Bangaaram: क्या आपने सामंथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म Maa Inti Bangaaram सिनेमाघरों में मिस कर दी थी? अब आपके लिए अच्छी खबर है। Maa Inti Bangaaram OTT Release का इंतजार खत्म हो गया है। 17 जुलाई से यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म Maa Inti Bangaaram 17 जुलाई से OTT पर रिलीज, जानें कब, कहां देखें।
17 जुलाई से OTT पर होगी स्ट्रीम
सामंथा रुथ प्रभु की यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 17 जुलाई से इसे JioHotstar पर देखा जा सकेगा। फिलहाल फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
https://www.instagram.com/reel/DavBVMrSFhC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
Maa Inti Bangaaram ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 50 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली सोलो फीमेल-लीड तेलुगु फिल्म बन गई।
READ MORE: VIDEO: बैंड बजा दिया तुने… गौरव को देखते ही रो पड़ीं आकांक्षा
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म की कहानी स्वर्णा नाम की एक प्रशिक्षित हत्यारिन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपना पुराना अतीत छिपाकर शांत पारिवारिक जीवन जीना चाहती है, लेकिन पुराने दुश्मन फिर उसके सामने आ जाते हैं और उसकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म का निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी ने किया है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु के साथ गुलशन देवैया, दिग्नाथ मंचाले, गौतमी श्रीमुखी और आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।
READ MORE: Ikka Review: हर कोई क्यों कर रहा सनी की तारीफ? VIDEO VIRAL
अगर आपको दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी पसंद है, तो Maa Inti Bangaaram इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के बाद अब यह फिल्म OTT पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
