El Salvador में बनेगा दुनिया का पहला Bitcoin बैंक!

El Salvador में बनेगा दुनिया का पहला Bitcoin बैंक!

4 mins read
1.2K views
August 9, 2025

देश के नेशनल Bitcoin ऑफिस ने X पर बताया कि जल्द ही Bitcoin Country में ऐसे बैंक खुलेंगे जो मुख्य रूप से Bitcoin में लेन-देन करेंगे।

Bitcoin Country: El Salvador ने अपने राष्ट्रपति नायब बुकेले की Bitcoin योजना को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सिर्फ Bitcoin पर चलने वाले बैंक शुरू करने का ऐलान किया है। देश के नेशनल Bitcoin ऑफिस ने X पर बताया कि जल्द ही Bitcoin Country में ऐसे बैंक खुलेंगे जो मुख्य रूप से Bitcoin में लेन-देन करेंगे।

अभी भी कई लोग बैंकिग सेवाओं से दूर

यह कदम देश के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है क्योंकि यहां करीब 70% लोग अभी भी बैंकिंग सेवाओं से दूर हैं। यह योजना राष्ट्रपति बुकेले के पहले के बैंक फॉर प्राइवेट इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव से जुड़ी है। इस प्रस्ताव के तहत बैंक कम नियमों में काम करेंगे, विदेशी बैंकों के साथ आसानी से साझेदारी कर पाएंगे और बड़े कर्ज दे सकेंगे। BPI खोलने के लिए कम से कम 50 मिलियन डॉलर की पूंजी और दो शेयर हॉल्डर की जरूरत होगी। साथ ही ये बैंक Bitcoin सर्विस प्रोवाइडर के रूप में भी रजिस्टर हो सकते हैं।

Bitcoin की कीमत और कस्टमरों की सुरक्षा की कमी जोखिम बढ़ा सकती है

कई समर्थकों का मानना है कि Bitcoin बैंक से El Salvador की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। हालांकि, IMF ने चेतावनी दी है कि Bitcoin की कीमत में उतार-चढ़ाव और कस्टमरों की सुरक्षा की कमी से जोखिम बढ़ सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/solana-dex-raydium-buys-over-ray-tokens/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/linda-yaccarino-steps-down-as-x-ceo-after-two-year-tenure/

एल साल्वाडोर 2021 से ही Cryptocurrency अपनाने में आगे रहा है। यहां Bitcoin को कानूनी दर्जा दिया गया। Chivo वॉलेट लॉन्च हुआ, बिटकॉइन बॉन्ड जारी हुए और जियोथर्मल पावर से माइनिंग प्रोजेक्ट शुरू हुआ। हाल ही में देश के Bitcoin भंडार 747 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं और जुलाई में बिटकॉइन की कीमत 1,23,000 डॉलर के उच्चतम स्तर पर रही।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CoinDCX ने जारी किया रिपोर्ट, 109% ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल
Previous Story

CoinDCX ने जारी किया रिपोर्ट, 109% ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल

Oppo यूजर नोट कर लें ये डेट, रिपेयरिंग में मिलेगा भारी डिस्काउंट
Next Story

Oppo यूजर नोट कर लें ये डेट, रिपेयरिंग में मिलेगा भारी डिस्काउंट

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss