X की CEO ने दिया इस्तीफा, दो साल बाद लिया ऐसा फैसला

X की CEO ने दिया इस्तीफा, दो साल बाद लिया ऐसा फैसला

4 mins read
1.1K views
July 10, 2025

X की CEO लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला कंपनी में दो साल तक काम करने के बाद लिया है।

Linda Yaccarino Resignation from X: X की CEO लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Elon Musk की कंपनी X की दो साल से कमान संभालने के बाद उन्होंने इससे अलग होने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद X पर दी है।

लिंडा याकारिनो का इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब X का AI चैटबॉट Grok विवादों में घिरा हुआ है। बीते दिनों इस बॉट ने यूजर्स को आपत्तिजनक और आक्रामक जवाब देने शुरू कर दिए थे, जिससे कंपनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इस घटना के ठीक अगले दिन लिंडा के इस्तीफे की खबर ने और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

X और xAI के मिलने के बाद बदला रोल

Elon Musk ने अभी कुछ महीने पहले X को अपनी ही AI कंपनी xAI में बेच दिया था। इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि लिंडा याकारिनो की भूमिका अब क्या रह जाएगी। उन्होंने X पर पोस्ट कर Musk का धन्यवाद किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें फ्री स्पीच को सुरक्षित रखने, कंपनी को फिर से खड़ा करने और X को Everything App में बदलने के सफर का हिस्सा बनने पर गर्व है। अब कंपनी एक नए चैप्टर की ओर बढ़ रही है और उन्होंने आने वाले समय के लिए आशा जताई।

Musk ने क्यों की थी नियुक्ति?

Elon Musk ने मई 2023 में Linda Yaccarino को CEO बनाया था। वह इससे पहले एक advertising executive थीं। Musk चाहते थे कि Yaccarino कंपनी के रोजमर्रा के संचालन को देखें, ताकि वह खुद नए प्रोडक्ट्स और तकनीकों के विकास पर फोकस कर सकें।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/elon-musk-spacex-accused-of-racial-discrimination-and-retaliation/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/argentina-bans-htx-crypto-exchange-nationwide/

पहले भी कई अधिकारी छोड़ चुके हैं X

सितंबर 2024 में निक पिकल्स (Nick Pickles) ने भी कंपनी छोड़ी थी, जो X में ग्लोबल अफेयर्स के प्रमुख थे। उन्होंने 10 साल कंपनी में काम किया और Yaccarino के साथ मिलकर अपना ट्रांजिशन पूरा किया। अब Linda के इस्तीफे के बाद X एक बार फिर एक नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

2025 में AI इन्फ़रेंस का राजा: GMI Cloud से तेज़, किफायती और स्केलेबल समाधान
Previous Story

Nvidia ने रचा इतिहास, Microsoft और Apple को पछाड़ा

Grok 4 हुआ लॉन्च, OpenAI और Google को दी मात
Next Story

Grok 4 हुआ लॉन्च, OpenAI और Google को दी मात

Latest from Latest news

Don't Miss