CoinDCX ने जारी किया रिपोर्ट, 109% ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल

CoinDCX ने जारी किया रिपोर्ट, 109% ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल

5 mins read
1K views
August 8, 2025

इन्वेस्टरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए Crypto इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड की राशि बढ़कर 69.74 करोड़ हो गई जो जून की तुलना में 16% ज्यादा है।

CoinDCX : भारत के Crypto Exchange CoinDCX ने जुलाई की मासिक ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कंपनी ने अपने पैसे का हिसाब, निवेशकों की सुरक्षा, टैक्स भुगतान, प्लेटफॉर्म अपडेट, सुरक्षा घटनाओं और नई योजनाओं के बारे में भी बताया है।

कितनी थी CoinDCX के पास कुल होल्डिंग

24 जुलाई तक CoinDCX के पास कुल 731.1 मिलियन डॉलर की होल्डिंग थी। इसमें से 541.64 मिलियन डॉलर Blockchain रिजर्व में और 189.46 मिलियन डॉलर पार्टनर कंपनियों के पास रखे गए थे। इन्वेस्टरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए Crypto इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड की राशि बढ़कर 69.74 करोड़ हो गई जो जून की तुलना में 16% ज्यादा है।

जुलाई में CoinDCX ने सरकार को 20.05 करोड़ TDS के रूप में जमा किए जो पिछले महीने से 37.5% अधिक है। रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या भी बढ़कर 2.01 करोड़ हो गई है जो जून से 2.93% ज्यादा है।

क्या है नए फीचर्स और टोकन

जुलाई में CoinDCX ने Expert Picks नाम का नया फीचर शुरू किया है। इसके जरिए यूजर्स को एक्सपर्ट्स द्वारा चुने गए फ्यूचर्स ट्रेडिंग सिग्नल मिलेंगे, ताकि वह सही ट्रेडिंग फैसले ले सकें। कंपनी ने नए लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को जोड़ा जिससे ऑर्डर बुक और मजबूत हुई और ट्रेडिंग आसान हो गई। इसके अलावा SAHARA, LA, ERA, Chain Base और PUMP नाम के 5 नए टोकन लिस्ट किए गए। जून के मुकाबले स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम में 109.8% की बड़ी बढ़ोतरी हुई।

हैकिंग की घटना और आगे की योजना

19 जुलाई को CoinDCX के एक पार्टनर एक्सचेंज के इंटरनल लिक्विडिटी अकाउंट में साइबर हमला हुआ, जिससे करीब 44.2 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। हमलावर ने Tornado Cash के जरिए 1 ETH जोड़ा और चोरी किए गए पैसे का कुछ हिस्सा Solana से Ethereum नेटवर्क में भेज दिया।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/cftc-decision-crypto-trading-happen-directly-in-america/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/after-15-weeks-of-rise-big-u-turn-in-crypto-market/

कंपनी ने कहा कि किसी भी यूजर का पैसा प्रभावित नहीं हुआ है और नुकसान अपनी ट्रेजरी से पूरा किया गया। घटना के बाद एक्सट्रा सुरक्षा उपाय लागू किए गए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला
Previous Story

Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला

El Salvador में बनेगा दुनिया का पहला Bitcoin बैंक!
Next Story

El Salvador में बनेगा दुनिया का पहला Bitcoin बैंक!

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss