Bitcoin की आहट से हिला बाजार, SMST ETF ने मारी 7% की छलांग

Bitcoin की आहट से हिला बाजार, SMST ETF ने मारी 7% की छलांग

3 mins read
1.1K views
August 7, 2025

Defiance Daily Target 2x Short MSTR ETF (SMST) एक ऐसा leveraged inverse ETF है जो Strategy के स्टॉक के रोजाना बदलाव का उल्टा असर दिखाता है वो भी दोगुना।

Bitcoin : 5 अगस्त को Nasdaq पर लिस्ट एक खास ETF, SMST में अचानक 7% की उछाल देखने को मिली है। ये ETF खास तौर पर Strategy कंपनी के शेयर के खिलाफ काम करता है। यानी जब Strategy का शेयर गिरता है तो SMST ETF बढ़ता है। यह तेजी इस बात का संकेत है कि इन्वेस्टर अब Strategy और Bitcoin की कीमतों में गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

SMST ETF क्या है?

Defiance Daily Target 2x Short MSTR ETF (SMST) एक ऐसा leveraged inverse ETF है जो Strategy के स्टॉक के रोजाना बदलाव का उल्टा असर दिखाता है वो भी दोगुना। 5 अगस्त को SMST का भाव Nasdaq पर करीब 24.49 डॉलर पर पहुंच गया।

MSTR और Bitcoin का गहरा रिश्ता

Strategy दुनिया की सबसे बड़ी Bitcoin होल्डर कंपनियों में से एक है जिसके पास अभी 6.28 लाख से ज्यादा Bitcoin हैं। इसकी कीमत लगभग 71 अरब डॉलर है क्योंकि कंपनी का बिजनेस Bitcoin पर टिका हुआ है इसलिए जब भी Bitcoin की कीमत गिरती है Strategy का शेयर भी दबाव में आ जाता है।

इन्वेस्टरों की सोच में बदलाव

पिछले छह महीनों में SMST ETF में 16.3 मिलियन डॉलर का नया इन्वेस्टमेंट आया है। वहीं, MSTR पर तेजी का दांव लगाने वाले ETF से $275 मिलियन से ज्यादा की निकासी हुई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब ज्यादातर इन्वेस्टर Strategy के शेयर में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/strategy-bought-21021-bitcoin-after-ipo/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/after-15-weeks-of-rise-big-u-turn-in-crypto-market/

2024 से गिर रहा है MSTR शेयर

बता दें कि Strategy का शेयर सितंबर 2024 में करीब 2,368 डॉलर तक पहुंचा था लेकिन तब से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। SMST ETF की मौजूदा तेजी से साफ है कि इन्वेस्टरों को अब भी Strategy के शेयर और Bitcoin की कीमत में और गिरावट की चिंता सता रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI के शेयर की बढ़ी डिमांड, 500 बिलियन डॉलर वैल्यू पर होगी सेल!
Previous Story

OpenAI के शेयर की बढ़ी डिमांड, 500 बिलियन डॉलर वैल्यू पर होगी सेल!

चिराग तोमर पर लगा 166 करोड़ की Crypto ठगी का आरोप, ED ने की संपत्ति जब्त
Next Story

चिराग तोमर पर लगा 166 करोड़ की Crypto ठगी का आरोप, ED ने की संपत्ति जब्त

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss